प्रश्न : भारत का राष्ट्रपति कौन है?
उत्तर : द्रौपदी मुर्मू
आप सभी जानते है कि देश का मुखिया यानि भारत का राष्ट्रपति देश का प्रथम नागरिक होता हैं, इसके साथ ही राष्ट्रपति भारतीय सशस्त्र बलों का कमांडर-इन-चीफ भी होता है, भारत के राष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचक मंडल के सदस्यों द्वार किया जाता है, जिसमें संसद के दोनों सदनों के सदस्य, सभी राज्यों के विधानसभा सदस्य शामिल होते है।
राष्ट्रपति की सैलरी :
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत के राष्ट्रपति की प्रतिमाह की सैलरी 5 लाख रूपए होती है, जिसमें उन्हें किसी भी प्रकार का टैक्स नही देना होता है, और उन्हें अनेक भत्ते भी दिए जाते है।
राष्ट्रपति का निवास स्थान: साथियों राष्ट्रपति का निवास भारतीय राजधानी नई दिल्ली में स्थित है, उनका निवास स्थान करीब 2 लाख वर्ग फुट में बना हुआ है, जो कि दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा राष्ट्रपति का निवास स्थान है, उनके राष्ट्रपति हाउस में 340 कमरें हैं, और प्रेसिडेंट हाउस में काम करने वाले लोगों की संख्या करीब 200 हैं।
फन फैक्ट: आपकों जानकर हैरानी होगी कि राष्ट्रपति निवास में स्टाफ व मेहमान और अन्य स्वागत समारोह में करीब प्रतिवर्ष 22.5 मिलियन का खर्च होता है।
भारत के राष्ट्रपति का आजीवन चिकित्सा व यात्रा सुविधा मुफ्त में मिलती है जिससे वो कभी भी कहीं भी ईलाज करा सकते है और कही पर भी यात्रा कर सकते है।
सुरक्षा व्यवस्था:
भारत के राष्ट्रपति की सुरक्षा में हर वक्त आधुनिक हथियारों से लैस 86 प्रेसीडेंशियल बाॅडीगार्ड भी होते है।
इसके अलावा राष्ट्रपति के काफिले में कस्टम-बिल्स ब्लैक मर्सिडीज बेंज S600 (W221) पुलमैन गार्ड चलते हैं।
राष्ट्रपति के काफिले में 25 गाड़ियों का काफिला होता है और मजेदार बात यह है कि भारत राष्ट्रपति ही एकमात्र ऐसा व्यक्ति होता है जिसकी गाड़ी पर किसी भी प्रकार का कोई नंबर नही होता है।
रिटायरमेंट:
साथियों जब भी राष्ट्रपति अपने पद से पदमुक्त होता है तो उसके बाद भी उन्हें अनेक प्रकार की सुविधाऐं मुहैया कराई जाती है जो कि निम्न हैं।
राष्ट्रपति के रिटायरमेंट के बाद उन्हें हर वर्ष प्रतिमाह 1.5 लाख पेंशन भी मिलती हैं, साथ ही उनके स्टाफ के लिए भी अलग से 60 हजार रूपयें दिए जाते है।
राष्ट्रपति के रिटायरमेंट के बाद उन्हें एक बंगला भी दिया जाता है।
इसके अलावा मुफ्त में लैंडलाइन और एक मोबाईल फोन भी दिया जाता है।
ट्रेन व हवाई सफर जिंदगी भर के लिए मुफ्त होता है, इसके अलावा अलग से दो दिल्ली पुलिस के सिक्योरिटी गार्ड और 2 सेक्रेटरी भी उनके साथ होते है।
