Twitter Success Story In Hindi | ट्विटर सफलता की कहानी

नमस्कार साथियों, आज के इस पोस्ट के माध्यम से हम ट्विटर की सफलता की कहानी जानेंगे, साथ ही इसके अब तक के सफर को भी जाननें का प्रयास करेंगे।
14 अप्रैल 2022 को, एलन मस्क ने ट्विटर को 43 बिलियन डाॅलर में खरीदने के लिए एक पेशकश रखी, बाद में अपनी बोली वापस ली, फिर उसे बहाल कर दिया। 27 अक्टूबर 2022 को मस्क ने ट्विटर को आधिकारिक रूप में खरीद लिया।

क्या आप भी Twitter का इस्तेमाल करते है ?
स्थापना26 जुलाई, 2006
फाउंडर्सजैक डाॅर्सी, एवन विलियम्स, बेज स्टोन और नोआ ग्लास
हेडक्वार्टरकैलिफोर्निया, सैन फ्रांसिस्को, अमेरिका
मार्केट कैप3 लाख करोड़ रूपए

ट्विटर के नए मालिक अब एलन मस्क बन चुके हैं। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति मस्क ने 44 अरब डाॅलर यानी 3.36 लाख करोड़ रूपए में ट्विटर को खरीद लिया है। कंपनी की कमान संभालते ही उन्होंने सीईओ पराग अग्रवाल समेत टाॅप 4 अफसर को कंपनी से बर्खास्त कर दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 3 लाख करोड़ का है और इसके डेली यूजर्स की संख्या करीब 23 करोड़ 70 लाख है। ट्विटर की शुरूआत 16 साल पहले 2006 में हुई थी और इसके बनने के पीछे एक रोचक कहानी है। दरअसल जैक डाॅर्सी और नोआ ग्लास एक पाॅडकास्ट बनाने वाली कंपनी ओडियो से जुड़े हुए थे, ग्लास ओडियों के को-फाउंडर थे और जैक वहां के कर्मचारी। एक रात सैन फ्रांसिस्को में एक पब में एक साथ ड्रिंक लेने के बाद जैक ने नोआ के ट्विटर का आइडिया शेयर किया। विचार नोआ को पसंद आया। दोनों ने यह आइडिया ओडियो कंपनी के दूसरे को-फाउंडर इवन विलियम्स को सुनाया। विलियम्स शुरू में झिझके लेकिन बाद में साथ आ गए। इसके अलावा बिज स्टोन नाम के एक शख्स ने भी ट्विटर में को-फाउंडर बनने की दिलचस्पी जताई और आखिरकार इन 4 फाउंडर्स की मदद से 15 जुलाई 2006 को ट्विटर को आधिकारिक तौर पर लाॅन्च कर दिया गया।

ट्विटर का सफ़र:

200625 जुलाई 2006 को ट्विटर की शुरूआत हुई।
2007ट्विटर ने 1 लाख डाॅलर की पहली फंडिंग प्राप्त की।
2009 ब्लू टिक की शुरूआत
2011 10 करोड़ यूजर्स हुए
2012 अपना लोगो बदलकर नीली चिड़िया किया।
2013 31 अरब डाॅलर मूल्यांकन के साथ आईपीओ जारी किया।
2018ट्विटर ने वर्डकाउंट को 140 से बढ़ाकर 280 कर दिया ।

ट्विटर के पूर्व सीईओ का सफर:

जैक डाॅर्सी:

2006-08 और 2015-21
2006 में जैक ट्विटर के सीईओ बने। ट्विटर स्थापना के मात्र 2 साल बाद ही उन्हें कंपनी से निकाल दिया। 2008 में कंपनी से निकलने के 7 साल बाद वे फिर कंपनी के सीईओ बनकर लौटे, 2021 में उन्होंने सीइेओ पद से इस्तीफा दे दिया और 2022 में ट्विटर बोर्ड से भी इस्तीफा दे दिया। जैक डाॅर्सी की नेट वर्थ करीब 36750 करोड़ रूपए है।

एवन विलियम्स:

2008 से 2010
एवन ट्विटर के फाउंडर्स में से एक थे, सबसे ज्यादा शेयर इन्हीं के पास थे। नाओ ग्लास और जैक डाॅर्सी के ट्विटर से बाहर जाने की मुख्य वजह विलियम्स ही थे। 2008-10 के बीच वे ट्विटर के सीईओ बने। 2019 में उन्होंने ट्विटर के बोर्ड मेंबर्स से भी इस्तीफा दे दिया। एवन की नेट वर्थ 14 हजार 900 करोड़ है।

पराग अग्रवाल:

2021-2022
पराग ने 2011 में इंजीनियर के रूप में ट्विटर जाॅइन किया। 2017 में पराग ट्विटर के चीफ टेक्नोलाॅजी ऑफिसर बने। 2021 में वे ट्विटर के सीईओ बने। फिर मस्क के ट्विटर खरीदने के बाद उन्हें कंपनी से निकाल दिया। ट्विटर छोड़ने के लिए पराग को 475 करोड़ रूपए मिलेंगे। पराग की नेट वर्थ 1218 करोड़ रूपए हैं।

रोचक:

  • जैक डाॅर्सी ने ट्विटर पर पहला ट्वीट 21 मार्च 2006 को किया था जो 15 साल बाद एक नीलामी में करीब 18 करोड़ रूपए में बिका।
  • 22 जनवरी 2010 को एक ट्वीट पृथ्वी के बाहर से भी किया गया। यह इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से एक अंतरिक्ष यात्री ने किया था।
  • ट्विटर के ‘लोगो’ का नाम मषहूर बास्केटबाॅल खिलाड़ी लैरी बर्ड के नाम पर रखा गया है।

विवाद:

  • यूजर्स के डेटा का दुरूपयोग करने पर ट्विटर को 1200 करोड़ रूपए का जुर्माना भरना पड़ा था।
  • न्ए आईटी नियमों का पालन सुनिष्चित करने के लिए भारत सरकार और ट्विटर के बीच काफी लंबी रस्साकशी चली थी।
  • पूर्व ट्विटर सिक्योरिटी चीफ ने ट्विटर पर कमजोर सुरक्षा और स्पैम के बारे में रेगुलेटर को गुमराह करने का आरोप लगाया था।

Leave a Comment