नमस्कार साथियों, आज के इस पोस्ट में हम जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी का जीवन-परिचय व सफलता की कहानी जानेंगे।
आकाश अंबानी देश की सबसे बड़ी टेलिकाॅम कंपनी रिलायंस जियो के चेयरमैन हैं। जियो के 4जी इकोसिस्टम को खड़ा करने का श्रेय काफी हद तक आकाश अंबानी को जाता है। जियो साल 2016 के दौरान बाजार में उतरी थी और आज यह देश की सबसे बड़ी टेलिकाॅम कंपनी है। अब इसे अगले स्तर पर ले जाने की जिम्मेदारी आकाश अंबानी के कंधों पर है। 2014 में अपने एक मीडिया इंटरव्यू में आकाश अंबानी ने बताया था कि वे अमेरिका में ही काम करना चाहते थे। लेकिन उनके पिता मुकेश अंबानी के एक सवाल ने सब कुछ बदल दिया। उन्होंने पूछा था कि मैं इंटरनेट का उपयोग किसलिए करता हूं और मैंने कहा कि पढ़ने, सीखने और ज्ञान प्राप्त करने के लिए। तब उन्होंने कहा था, क्या तुम 1.2 अरब भारतीयों को वह ज्ञान नहीं देना चाहोगे ? उन्होंने मुझे प्रोजेक्ट के बारे में समझाया और उसी समय मैंने तय किया कि मैं यही करना चाहता हूं। ब्राउन यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में डिग्री लेने के बाद आकाश परिवार की रिलायंस इंडस्ट्रीज में शामिल हो गए। 2014 में रिलायंस रिटेल और जियो के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर में शामिल किया गया। वे जियो इन्फोकाॅम में स्ट्रेटजी के हेड थे।
Name | Akash Ambani |
---|---|
जन्म | 23 अक्टूबर 1991, मुंबई |
संपत्ति | 7 लाख करोड़ रूपए |
पत्नी | श्लोका मेहता |
परिवार की संपत्ति:
7 लाख करोड़ रूपए (मई में फ़ोर्ब्स ने मुकेश अंबानी परिवार की संपत्ति बताई थी। अंबानी परिवार एशिया का सबसे अमीर परिवार है।)
प्यार और शादी:
आकाष की पत्नी श्लोका मेहता हैं। दोनों की मुलाकात मुंबई में धीरूभाई अंबानी स्कूल में हुई थी। 12वीं की परीक्षा के बाद आकाश ने श्लोका को प्रपोज किया था। बाद में दोनों पढ़ाई के लिए विदेश चले गए, लेकिन संपर्क में बने रहे। श्लोका हीरा कारोबारी रसेल और मोना मेहता की बेटी हैं। रसेल मेहता भारतीय बेल्जियम ट्रेडिंग कंपनी रोजी ब्लू डायमंड्स की भारतीय शाखा के MD हैं। श्लोका ने ऐन्थ्रपाॅलजी (मानव विज्ञान) और कानून में मास्टर्स किया। आकाश और श्लोका का एक बेटा है पृथ्वी, जिसका जन्म दिसंबर 2020 में हुआ है।
काम और उपलब्धियां:
- आकाश ने आर्टिफिषियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और ब्लाॅकचैन जैसी नई तकनीकों के विकास पर भी ध्यान दिया है। वे 2017 में इंडिया फोकस्ड 4जी-रेडी जियोफोन के विकास में शामिल थे।
- 2020 में आकाश ने बहन ईशा के साथ मिलकर मेटा (पूर्व में फेसबुक) के साथ RIL के 5.7 अरब डाॅलर के सौदे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- हाल ही में जियो मार्ट को लाॅन्च करने में भी मदद की। जियो मार्ट का उद्देष्य ऑनलाइन शोपिंग बाजार में बढ़त के लिए अमेजाॅन और वाॅलमार्ट के फ्लिपकार्ट को चुनौती देना है।
- आकाश इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के का-ओनर हैं।
- वे नेशनल बास्केटबाॅल एसोसिएशन के साथ रिलायंस फाउंडेशन की साझेदारी में भी शामिल हैं, जिसका उद्देष्य भारत के 10 लाख युवाओं को बास्केटबाॅल में प्रशिक्षण देना है।
रोचक बातें:
ईशा और आकाश के जन्म से पहले मां नीता अंबानी अमेरिका में थीं। मुकेश अंबानी जब विमान से अमेरिका आ रहे थे तब उन्हें पिता बनने की खबर मिली। उस समय प्लेन पहाड़ के ऊपर से गुजर रहा था। इसलिए बेटी का नाम ‘ईशा’ रखा। ईशा का मतलब ‘पहाड़ों की देवी’ होता है। वहीं बेटे का नाम ‘आकाश’ रखा।
आकाश ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सादगी उन्हें मां से मिली है। उन्हीं से पैसे का सम्मान करना और कद्र करना सीखा। स्कूल के दिनों में उन्हें जो पाॅकेटमनी मिलती थी, वह उनके दोस्तों की तुलना में बहुत कम होती थी। ब्राउन में पढ़तें समय भी सभी खर्चे मां के माध्यम से करते थे।
खेल उनका पैशन है। वे फुटबाॅल को पहला प्यार बताते हैं। उनकी फेवरेट टीम है आर्सेनल। उन्होंने काॅलेज में फुटबाॅल खेला है। उनके अनुसार 90 मिनट में सारे इमोषंस बाहर आ जाते हैं। उन्हें वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी भी पसंद है।