Google Doodle : आज का Google Doodle ‘द सन क्वीन’ Mária Telkes को समर्पित

आज का Googel Doodle Mária Telkes का सम्मानित है, जो कि पूरी दुनिया में ‘द सन क्वीन’ के नाम से भी मशहूर है, तो आइए जानते है कौन है Mária Telkes और क्यों Google ने Doodle बनाकर इनकों सम्मानित किया है।

जन्म12 दिसंबर, 1900 बुडापेस्ट (हंगरी)
शिक्षायूनिवर्सिटी ऑफ़ बुडापेस्ट (पीएचडी)
निधन2 दिसंबर, 1994
  • साथियों Mária Telkes को बचपन से ही बायोफिजिक्स और लिविंग थिंक्स द्वारा बनाई गई एनर्जी पर रिसर्च किया, माना जाता है कि उनकी रूचि गर्मी से ऊर्जा में बदलने की रही है।
  • मारिया 1937 में अमेरिका की नागरिक बन गई इसके बाद उन्होंने 1939 में एमआईटी रिसर्च ग्रुप को ज्वाइन कर लिया जो कि सोलर एनर्जी पर काम करता था।
  • मारिया की जरूरत तब अमेरिकी सरकार को पड़ी जब द्वितीय विष्व युद्ध प्रारंभ हुआ, उस समय उन्हें सौर डिस्टिलर बनाने के लिए बुलाया था, सौर डिस्टिलर समुद्री जल को ताजे पानी में बदल देता था, इस षोध के बाद पुनः डाॅ. टेल्क्स वापस एमआईटी लौट आए।
  • 1948 में मारिया को Massachusetts प्रोजेक्ट के लिए बुलाया गया था, इस प्रोजेक्ट का मूल उद्देष्य यही था कि ठंड में भी घर को गर्म रखा जाए जो आगे जाकर असफल हुआ, इसकी असफलता के कारण मारिया को सोलर एनर्जी टीम से बाहर कर दिया गया।
  • 1948 में मारिया ने चंदे के धन से आर्किटेक्ट एलेनोर रेमंड के साथ साझेदारी कर डोवर सन हाउस बनाया, जो कि सूरज की रोशनी की गर्मी से दीवारों को गर्म रख सकती है।
  • 1953 में मारिया ने एमआईटी छोड़ दिया और लेकिन अभी भी न्यूयाॅर्क यूनिवर्सिटी काॅलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग में अपनी सोलर एनर्जी का काम जारी रखा।
  • टेल्क्स ने 20 से अधिक पेटेंट अर्जित किए और कई ऊर्जा कंपनियों के लिए सलाहकार के रूप में काम किया।
  • मरिया की सबसे बड़ी खोज उनके द्वारा सोलर ऊर्जा से तैयार ओवन है, जो कि उनके द्वारा की गई सबसे सफल खोज है, इस ओवन का इस्तेमाल कोई भरी आसानी से कर सकता है, यह ओवन किसानों की फसल सुखाने के लिए वरदान साबित हुई जिसकी बदौलत आज मारिया को ‘द सन क्वीन’ के नाम से जाना जाता है।

सम्मान:

आज ही के दिन(12 दिसंबर, 1952) को सोसाइटी ऑफ़ वूमेन इंजीनियर्स अचीवमेंट अवाॅर्ड से मारिया को नवाजा गया।

Google Doodle :

मारिया द्वारा किए गए सोलर व अन्य खोजों को सम्मानित करने के लिए आज गूगल ने भी उनका डूडल बनाकर उनकों सम्मानित किया है।

Leave a Comment