नमस्कार साथियों, आज के इस पोस्ट में हम फिजिक्स वाला एडटेक कंपनी की सफलता की कहानी जानेंगे।
दुनिया में मंदी की आहट से देश के दिग्गज स्टार्टअप भी अछूते नहीं है। ‘एडटेक’ यानी एजुकेशन और टेक्नोलाॅजी बाजार के लीडर जैसे अनएकेडमी, बायजू, वेदान्तु ने अपने स्टाफ की संख्या में कटौती की है, तो नामी एडटेक स्टार्टअप ‘उदय’ ने अपना कामकाज पूरी तरह से समेट लिया है। लेकिन इस बीच एक एडटेक की चर्चा बाजार में जोर-शोर से चल रही है- ‘फिजिक्स वाला’ मंदी के दौर में फिजिक्स वाला को 100 मिलियन डाॅलर यानी करीबन 790 करोड़ रूपए की फंडिंग मिली है और जून में यह देश का 101वां यूनिकाॅर्न बना है। फिजिक्स वाला को मिली यह पहली फंडिंग है और इससे पहले यह सेल्फ फाइनेंस माॅडल पर काम कर रहा था। देसी अंदाज के साथ कैसे फिजिक्स वाला ने अपनी पहचान और जगह बनाई… जानते हैं।
Alakh Pandey :
अलख पांडेय 2016 से यू-ट्यूब चैनल पर पढ़ा रहे हैं। पढ़ाने का जज्बा उससे पहले का है। खुद फिजिक्स के प्रति इतने दीवानें हैं और हाथ पर पाइ का निशान और आइंस्टीन की रिलेटिविटी थ्योरी e-mc2 का टैटू गुदवाया है। पढ़ाते-पढ़ाते शायरी सुनाने लगते हैं। अलख का यही अंदाज उन्हें छात्रों के बीच लोकप्रिय बनाता है। K-2 सेगमेंट में मौजूद फिजिक्स वाला 2020 में कोविड के दौरान तेजी से बढ़ी और अब ऑनलाइन के साथ ऑफ़लाइन मोड पर तेजी से अपना विस्तार कर रही है। हालांकि जानकारों का मानना है कि कंपनी के फाइनेंस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
अलख पांडेय: 30 साल के अलख प्रयागराज से हैं। कानपुर में इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया, लेकिन थर्ड ईयर में काॅलेज छोड़कर पढ़ाने लगे। स्कूल से ही कोचिंग पढ़ाने में रूचि थी। मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले अलख कभी 5500 रूपए महीने में कोचिंग पढ़ाते थें। वहीं को-फाउंडर प्रतीक माहेष्वरी IIT BHU से ग्रेजुएट हैं और इससे पहले पांच स्टार्टअप के फाउंडर रहे हैं।
2 साल पुरानी कंपनी, 6 साल पुराना यू-ट्यूब चैनल:
फिजिक्स वाला यूं ताूे कंपनी है, पर बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स जैसा काॅपोरेट फिलहाल नहीं है। इसलिए कंपनी को समझने के लिए अलख पांडे को समझना होगा। फिजिक्स वाला, अलख पांडे का ही ब्रेन चाइल्ड है। प्रयागराज के रहने वाले ट्यूटर अलख ने 2016 में अपना यू-ट्यूब चैनल शुरू किया था। फिर 2020 में प्रतीक माहेष्वरी से मुलाकात हुई। प्रतीक अपनी एडटेक साॅफ्टवेयर सर्विस कंपनी चला रहे थे। और यहां नींव पड़ी फिजिक्स वाला प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की। फिजिक्स वाला कक्षा छठवीं से बारहवीं तक की तैयारी करा रहा है। इसके अलावा जेईई और नीट परीक्षाओं की तैयारी भी कराता है।
एडटेक के मार्केट का नया स्टार कैसे बना फिजिक्स वाला:
स्टेटिस्टा की मानें तो भारत में छोटे-बड़े मिलाकर कुल नौ हजार से ज्यादा एडटेक स्टार्टअप हैं। इसलिए इसे मार्केट कहना गलत नहीं होगा और 2025 तक भारत में इसका बाजर 10 अरब डाॅलर से ज्यादा होने का अनुमान है। फिजिक्स वाला उसी माॅडल पर काम कर रहा था, जिस पर बायजू, अनएकेडमी या वेदांतु थे। लेकिन प्राइज माॅडल के साथ फिजिक्स वाला ने सारा गेम बदल दिया। 999 रूपए और कई कोर्स तो उससे भी कम में ऑफर करके यह बाकियों से आगे निकल गया। हालांकि मार्केट जानकारों का कहना है कि फिजिक्स वाला भी स्टार टीचर्स को हायर करके अनएकेडमी की राह पर है।
75 करोड की नौकरी ठुकराई, अब वैल्यूएशन 8500 करोड़ रूपए:
अलख का पढ़ाने का अनोखा, अंदाज ही था कि उन्हें अनएकेडमी ने 75 करोड़ सालाना का ऑफर दिया था। 2016 में जब यूट्यूब पर आए तो शुरू के एक साल कोई कमाई नहीं हुई। फिर धीरे-धीरे कमाई शुरू हुई। 2018 में जब चैनल के सब्स्क्राइबर्स 9 लाख हो गए, तब अपना खुद का प्लेटफाॅर्म लाने का विचार किया। शुरूआत के पहले ही साल 7 करोड़ रूपए का मुनाफा हुआ। जून में वेस्ट ब्रिज कैपिटल और जीएसवी वेंचर्स की ओर से 100 मिलियन डाॅलर की फंडिंग मिली। स्र्टाअअप इन पैसों का इस्तेमाल बिजनेस के विस्तार, ब्रांडिंग, नए ऑफ़लाइन स्टोर खोलने के साथ नए कोर्स ऑफर करने में कर रहा है।
सफलता:
- 60 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स जुड़े हैं फिजिक्स वाला प्लेटफाॅर्म पर। 5.5 लाख छात्र हर दिन डेढ़ घंटे फिजिक्स वाला एप पर समय बिता रहे हैं।
- 90 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं फिजिक्स वाला के यू-ट्यूब चैनल पर।
- 08 भाषाओं में विस्तार की योजना है। इनमें बांग्ला, मराठी, तमिल, तेलुगु, गुजराती, ओडिषा, मलयालम और कन्नड़ भाषाएं शामिल हैं।
- 2022 में रेवेन्यू 270 करोड़ रूपए रहा। जबकि 2021 में यह 29 करोड़ रूपए था।
- 08 शहरों में 20 ऑफ़लाइन सेंटर चल रहे हैं फिजिक्स वाला के। इसमें 2022-23 के सत्र के लिए दस हजार से ज्यादा छात्रों ने प्रवेश लिया है।

Every youngster will receive free access to high-quality material thanks to PhysicsWallah. Live seminars, video lectures, test preparation, lecture-specific notes, topic-specific homework with the best problems, dynamic exercise, and more. On this app, around 90% of the material is free and will always be free.