नमस्कार साथियों, आज के इस पोस्ट में हम इटली की नव-निर्वाचित प्रधानमंत्री जियाॅर्जिया मेलोनी का जीवन-परिचय जानेंगे।
जिजाॅर्जिया मेलोनी इटली की नई प्रधानमंत्री हैं, 45 वर्षीय मेलोनी इटली की पहली महिला पीएम बनी हैं, इटली आम चुनाव के नतीजों में मेलोनी की पार्टी ब्रदर्स ऑफ़ इटली को सबसे ज्यादा 26 प्रतिशत वोट मिले, मेलोनी दक्षिणपंथी नेता मानी जाती हैं, और इटली के पूर्व तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी की समर्थक हैं, जब मेलोनी 15 साल की थीं, तब उन्होंन मुसोलिनी समर्थक इतालवी सामाजिक आंदोलन में हिस्सा लिया था, 19 साल की उम्र में उन्होंने दक्षिणपंथी राष्ट्रीय गठबंधन के लिए प्रचार भी किया, 1998 में मेलोनी इटली के रोम प्रांत की काउंसलर के रूप में चुनी गई और 2002 तक इस पद पर बनी रहीं, 2006 में मेलोनी ने राजनीति में कदम रखा और राष्ट्र गठबंधन सरकार की तरफ से सांसद चुनी गई, 2008 में सरकार में वे सबसे युवा मंत्री के रूप में उभरी, उन्हें यूथ एंड स्पोर्ट मंत्रालय दिया गया, 2012 में मेलोनी ने खुद की पार्टी ब्रदर ऑफ़ इटली का गठन किया, 2013 और 2018 के चुनावों में हार के बाद 2022 में सफलता मिली।
Name | Giorgia Meloni |
---|---|
जन्म | 15 जनवरी 1977, रोम |
शिक्षा | अमेरिगो वेस्पूची इंस्टिट्यूट |
पिता | फ्रांसेस्को |
माता | अन्ना |
बहन | एरियाना |
बेटी | जिनवरा |
कुल संपति | 231 करोड़ |
शुरूआती जीवन:
जियाॅर्जिया मेलोनी का जन्म 15 जनवरी 1977 को रोम में हुआ, मेलोनी के पिता फ्रांसेस्को वामपंथी थे, जब मेलोनी 1 साल की थीं, तब उन्होंने मेलोनी की मां को छोड़ दिया था, मेलोनी की मां अन्ना परतोर पेशे से उपन्यासकार हैं, मेलोनी की एक बहन एरियाना हैं, जो बचपन से ही उनकी बेहद करीबी है, मेलोनी ने अपनी स्कूली शिक्षा रोम के अमेरिगो वेस्पूची इंस्ट्यूट से पूरी की है, 1996 में उन्होंने उसी संस्थान से डिप्लोमा की डिग्री भी प्राप्त की, राजनेता बनने से पहले अपना जीवनयापन करने के लिए मेलोनी रोम स्थित पाइपर क्लब में वेट्रेस और बार-टेंडर की नौकरी भी कर चुकी हैं, मेलोनी की 6 साल की बेटी का नाम जिनवरा है।
रोचक तथ्य:
मेलोनी को उपन्यास पढ़ना बेहद पसंद है, बचपन से ही मेलोनी मशहूर साहित्यकार JRR टाॅल्किन की फैन रही हैं, टाॅल्किन की ‘लाॅर्ड ऑफ़ द रिंग्स’ उनकी पसंदीदा पुस्तक है, 2008 में जब वे यूथ मिनिस्टर थीं, तब उन्होंने एक मैगजीन के लिए इसी किताब के एक कैरेक्टर की मूर्ति के बगल में खड़े होकर अपना फोटोशूट कराया था, उन्हें स्टीफन किंग की कई सारी हाॅरर नोवल भी पसंद हैं, किताबों के अलावा मेलोनी को 70-80 दशक के इटैलियन सिंगर्स के गाने पसंद हैं, मेलोनी को स्पोट्र्स में भी गहरी रूचि है, विशेष रूप से उन्हें रग्बी पसंद है, अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि रग्बी टीम वर्क की ताकत सिखाता है।
राजनीतिक विचारधारा:
मेलोनी 15 साल की उम्र से ही राजनीति में सक्रिय हैं, वे शुरू से ही दक्षिणपंथी विचारधारा की समर्थक रही हैं, मेलोनी ने 1996 में इटली के पूर्व तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी की प्रशंसा की थी, 2020 में नाजी सहयोगी और इतालवी सामाजिक आंदोलन के सह-संस्थापक जियोर्जियो अल्मिरांटे की प्रशंसा कर भी विवादों में रही थीं, मेलोनी समलैंगिकता और कट्टरपंथी इस्लाम का विरोध करती हैं, यूक्रेन पर आक्रमण से पहले मेलोनी रूस के साथ अच्छे संबंधों के पक्ष में थीं, लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद उन्होंने अपने चुनाव प्रचार के दौरान यूक्रेन का खुलकर समर्थन किया ओर उसे हथियार भेजने की बात भी कही।
विवाद:
- मेलोनी सोशल मीडिया पर एक रेप वीडियो पोस्ट कर विवादों में फंस गई थीं, वीडियो यूक्रेन का था, जिसे बाद में हटा दिया गया था।
- प्रवासियों को इटली आने से रोकने के लिए नौसेना तैनात करने के बयान से विवादों में आई थीं।
- मेलोनी ने घोषित किया था कि हाई स्कूल में उन्होंने भाषाओं में डिप्लोमा किया है, बाद में सामने आया कि जिस इंस्टिट्यूट से वे पढ़ी थीं, वहां भाषा की पढ़ाई नहीं होती थी।
