Google Doodle : महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सम्मान में गूगल को ग्रे रंग से रंगा

आज का Google Doodle महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सम्मान में।
आज का गूगल डूडल ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को समर्पित है, महाराणी एलिजाबेथ द्वितीय ब्रिटेन के सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली सम्राट थी।
गूगल ने आज के डूडल में गूगल को ग्रे रंग से रंगा है, जो की एक मौन श्रद्धांजलि का प्रतीक है, जैसे ही हम गूगल के होम पेज पर आते है उन्हें साइट के सामान्य रेनबो ग्राफिक के बदले एक ग्रेस्केल लोगो दिखाई दे रहा है।
सर्च बार के नीचे एक काला रिबन है जो स्मरण और शोक का प्रतीक है, जैसे ही हम ग्रे लोगो पर क्लिक करते है तो हमें गूगल सीधे उसी पेज पर ले जाता है, जिस पर महारानी के हाल ही लेख व समाचार प्रकाषित हुए है।
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि “महारानी एलिजाबेथ द्विवितीय के निधन पर शोक व्यक्त करने वाले ब्रिटेन और दुनिया भर के लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं।”

image:google

Leave a Comment