Ben Stokes Biography | बेन स्टोक्स जीवन-परिचय

नमस्कार साथियों, आज के इस पोस्ट में हम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का जीवन परिचय जानेंगे।

NameBen Stokes
जन्म4 जून 1991, क्राइस्टचर्च न्यूजीलैंड
परिवार पत्नी क्लेयर रैटक्लिफ, एक बेटा और एक बेटी।
पुरस्कार बीबीसी स्पोट्र्स पर्सनैलिटी ऑफ़ द ईयर (2019), ऑफिसर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द ब्रिटिश एम्पायर (2020)
संपत्ति लगभग 90 करोड रूपए (मीडिया रिपोट्स के अनुसार)

इंग्लैंड टीम 13 नवंबर को दूसरी बार टी-20 क्रिकेट की वल्र्ड चैम्पियन बनी। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में जीत के हीरो रहे ऑल राउंडर बेन स्टोक्स जिन्होंने नाबाद 52 रन की पारी खेली। 2019 में 50 ओवर के वर्ल्ड कप फाइनल में भी स्टोक्स ने 84 रन की नाबाद पारी खेल कर इंग्लैंड को चैम्पियन बनाया था। भले ही वर्तमान में बेन स्टोक्स की चर्चा चैंपियन के रूप में ही हो रही हो, लेकिन यह खिलाड़ी इंग्लैंड क्रिकेट टीम का ‘बैड बाॅय’ रहा है। मैदान में और मैदान के बाहर दोनों ही जगहों पर स्टोक्स से जुड़े विवादों की लंबी फेहरिस्त है।
2017 में दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड के ब्रिस्टल के एक क्लब में शराब पीने के बाद इनका कुछ लोगों से झगड़ा हो गया। स्टोक्स ने दो लोगों की पिटाई कर दी, जिन्हें गंभीर चोटें आई। इसके बाद इन्हें जले जाना पड़ा। 2014 में वेस्टइंडीज में खेले गए वन-डे मैच के दौरान पहली गेंद पर रन-आउट होने पर इन्होंने ड्रेसिंग रूम के लाॅकर पर इतनी जोर से पंच मारा कि हाथ फ्रैक्चर हो गया। नतीजा बांग्लादेश में आयोजित हुए टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए। इस घटना के बाद साथी क्रिकेटर इन्हें ‘हर्ट लाॅकर’ के नाम से बुलाने लगे। स्टोक्स का क्रिकेट प्रेम ऐसा है कि इनकी पत्नी क्लेयर मजाक में खुद को ‘क्रिकेट विडो’ कहती हैं। स्टोक्स को टैटू बनवाने का बहुत सोक है। इन्होंने पूरी पीठ और हाथों पर कई टैटू बनवाए हैं इनमें कुछ हेरिटेज प्रतीक भी हैं।

क्या आप भी Ben Stokes को एक अच्छा ऑलराउंडर मानते है ?

शुरूआती जीवन:

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में रहने वाले गेरार्ड और डेबोरह स्टोक्स के घर बेन स्टोक्स का जन्म हुआ। बेन के पिता गेरार्ड रग्बी प्लेयर और कोच थे जबकि मां डेबोरह जानी मानी क्रिकेटर थीं। बेन जब 12 साल के थे तब उनके पिता को इंग्लैंड की वर्किगटन टाउन रग्बी लीग क्लब का मुख्य कोच नियुक्त किया गया। इसके बाद परिवार इंग्लैंड में जाकर बस गया। स्टोक्स ने यहीं काॅकर्माउथ स्कूल और काॅकर्माउथ क्रिकेट क्लब जाॅइन कर लिया। 2017 में इन्होंने प्राइमरी स्कूल टीचर क्लेयर रैटक्लिफ से शादी कर ली, जिनसे इन्ळें एक बेटा लैटन और बेटी लिब्बी है। हालांकि बाद में बेन के माता-पिता दोबारा क्राइस्टचर्च में रहने के लिए न्यूजीलैंड चले गए। 2020 में बेन स्टोक्स के पिता की ब्रेन कैंसर से मृत्यु हो गई।

करियर:

2011 में इन्होंने आयरलैंड के खिलाफ खेले गए वनडे मैच से अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरूआत की। इसी साल इन्होंने इंग्लैंड टीम के लिए टी-20 डेब्यू भी किया। इसके बाद 2013-14 में खेली गई एशेज सीरीज के लिए इनका चयन इंग्लैंड टीम में किया गया। तब ये इंग्लैंड के लिए टेस्ट खेलने वाले 658वें खिलाड़ी बने। सीरिज के दूसरे मैच में इन्होंने टेस्ट डेब्यू किया। तीसरे मैच की दूसरी इनिंग्स में इन्होंने अपना पहला टेस्ट शतक बनाया। 2021 में पाकिस्तान टीम के इंग्लैंड दौरे में इन्हें वन-डे टीम का कप्तान बनाया गया। 30 जुलाई 2021 को इन्होंने क्रिकेट से अनिष्चित ब्रेक की घोषणा की। अप्रैल 2022 में जो-रूट के इस्तीफे के बाद इन्हें इंग्लैंड टेस्ट टीम का कप्तान चुना गया। जुलाई 2022 में इन्होंने वनडे से संन्यास की घोषणा की।

रोचक तथ्य व विवाद:

साल 2019 के आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी रहे। राइजिंग पुणे जाइंट्स ने इन्हें 14.5 करोड़ रूपए में खरीदा था।
2011 में, उन्हें डरहम में ‘पुलिस को बाधित’ करने के लिए गिरफ्तार किया गया। घटना के समय स्टोक्स कथित तौर पर शराब के नशे में थे।
2013 में ऑस्ट्रेलिया टूर के दौरान नियम विरूद्ध शराब पीने पर इन्हें वापस भेज दिया गया था।
2016 में ओवर स्पीड के मामले में चार बार दोषी पाए जाने पर इन्हें अगली गलती पर जेल भेजे जाने की चेतावनी दी गई।
पहले इंग्लिश क्रिकेटर जिन्हें फील्डिंग में बाधा पहुंचाने पर आउट दिया गया।
स्टोक्स और इनकी मां को 2021 में द सन अखबार से हर्जाना मिला था। अखबार ने 2019 में इनको लेकर फ्रंट पेज स्टोरी प्रकाशित की थी।

Leave a Comment