साथियों भारत सरकार इस बार 75वां स्वतंत्रता दिवस कुछ अलग ही अंदाज में मनाने जा रही है, इस स्वतंत्रता दिवस की थीम है “हर घर तिरंगा” अब तक इसकी झलक भी आपकों देखने को मिल गई होगी और आपने सोशल मीडिया यूजर्स की डीपी पर या स्टेट्स पर तिरंगा लगा देख लिया होगा, इस अभियान के पीछे सरकार का प्रमुख उद्देष्य है लोगों के मन में देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रबल करना।
इस अभियान की चर्चा देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में की मन की बात संवाद के दौरान भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा कि इस बार देश 75वां स्वतंत्रता दिवस एक अलग अंदाज में मनाने जा रहा है जिसकी थीम है “हर घर तिरंगा” इसलिए आप भी अपने घरों पर तिरंगा जरूर लगाएं इसके अलावा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी तिरंगा की तस्वीर जरूर लगाए।
जो भी व्यक्ति इस अभियान से जुड़ेगा उस भारत सरकार की ओर से प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
Har Ghar Tiranga Certificate :
जैसा की हमने बताया है कि जो भी इस अभियान से जुड़ेगा उसे भारत सरकार की ओर से प्रमाण पत्र भी वितरित किया जाएगा, जिसके लिए उन्हें भारत सरकार द्वारा लाँच की गई आधिकारिक वेबसाईट https://harghartiranga.com/ पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
Register कैसे करें ? (How to register) :
- अगर आप भी इस राष्ट्रवादी अभियान का हिस्सा बनना चाहते है तो हमारे द्वारा बताए जा रहे निम्न स्टेप को फाॅलों करके आसानी से बन सकते है।
- सबसे पहले आपकों हर घर तिरंगा कैम्पेन की आधिकारिक वेबसाईट https://harghartiranga.com/ पर जाना होगा।
- तत्पश्चात आपकों होमपेज पर दिए गए विकल्प फ्लैग पर पिन करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने लोकेशन सर्विस का पाॅप अप खुलेगा उसमे आपकों अलाव पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फाॅर्म खुलेगा, यहाँ आपको अपना नाम व मोबाईल नंबर एंटर करना है।
- अगले स्टेप में आपको अपनी प्रोफाइल पिक्चर अपलोड करनी है।
- इसके बाद आपके सामने विकल्प को Option खुल जाएगा जिस पर आपको टैप करना है।
- इसके बाद आप अपनी लोकेशन एडजस्ट करें।
- अंतिम स्टेप में फ्लैग पिन हो जाएगा और इसे आप एक्नोलेज कर सकते है।
ऑनलाइन प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें ?
अगर आप इस अभियान का हिस्सा बन चुके है तो आप भी अपना प्रमाण पत्र जरूर डाउनलोड कर ले।
मिनिस्ट्री ऑफ़ कल्चर की ओर से तुरंत ही सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाएगा, नागरिक पीनएजी फाॅर्मेट में सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकता है। जय जवान – जय किसान, वंदेमातरम्
![](https://aammat.com/wp-content/uploads/2022/08/3rd-ODI-Match-4-1024x546.jpg)
Jai Hind
Proudly I am Indian
Proudly I am Indian
Muje garv hain maine hindustan hu
Jay hind sabhi bhaiyo ko Bhart mata ki jay