Shubman Gill Biography | शुभमन गिल जीवन-परिचय

नमस्कार साथियों, आज के इस पोस्ट में हम आईपीएल 2023 में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी शुभमन गिल का जीवन-परिचय जानेंगे।

नाम शुभमन गिल
जन्म8 सितंबर 1999, पंजाब
शिक्षा12वीं पास
परिवारपिता: लखविंदर सिंह, मां: कीरत गिल, बहन: शाहनील कौर गिल
संपतिकरीब 32 करोड़ (मीडिया रिपोट्स)

2018 का अंडर-19 आईसीसी वन-डे वर्ल्ड कप। भारत ने कुल 6 मैच खेले उनमें से चार मैच में शुभमन गिल ने लगातार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 104.46 था। अंडर-19 वर्ल्ड कप से शुरू हुआ रन बनाने का यह सिलसिला लगातार जारी है। हालांकि शुभमन का यहां तक का सफर आसान नहीं रहा। पिता ने इनका दाखिला मोहाली स्टेडियम के पीछे एक एकेडमी में कराया। यहां शुभमन रोजाना सुबह 3.30 बजे उठते और 4 बजे एकेडमी पहुंच जाते। दिनभर अभ्यास करने के बाद वह शाम को घर लौटते थे। इसके बाद भी एकेडमी में शाम का सेशन देखने के लिए पिता के साथ वहां जाते थे। 2019 में विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम के न्यूजीलैंड दौरे के लिए शुभमन गिल का चयन टीम में किया गया थां इस दौरान शुभमन के बारें में जिक्र करते हुए विराट ने कहा था ‘मैने उसे नेट पर बैटिंग करते हुए देखा है। 19 साल की उम्र में मैं उसके 10 फीसदी के बराबर भी नहीं था’। शुभमन ने 2019 में भारतीय टीम के लिए वनडे डेब्यू किया। हालांकि उन्होंने पहला शतक अगस्त 2022 में जिम्बावे के खिलाफ लगाया, लेकिन इसके बाद शुभमन दिसंबर 2022 में पहला टेस्ट शतक, जनवरी में तीन वनडे शतक ओर फिर फरवरी में टी-20 शतक लगा चुके है।

शुरूआती जीवन:

शुभमन के दादा दीदार सिंह कबड्डी प्लेयर थे। वे शुभमन के पिता लखविंदर को पहलवान बनाना चाहते थे, लेकिन लखविंदर को क्रिकेट पसंद था। पर वे क्रिकेटर नहीं बन सके। शुभमन जब मात्र तीन साल के थे तभी से टीवी पर क्रिकेट मैच देखने लगे थे। लखविंदर बताते थे वहीं शुभमन बैट मांगता था। इस दीवादनी को ही देखकर लखविंदर इन्हें 8 साल की उम्र में मोहाली ले कर चले गए। यहीं मोहाली क्रिकेट एकेडमी में दाखिला करा दिया। साथ ही किराए का मकान लेकर मोहाली में परिवार के साथ रहने लगे। शुभमन को शुरूआत में क्रिकेट की प्रैक्टिस पिता ने ही कराई। इनके लिए खेत में ही मैदान तैयार कराया। बैटिंग की अधिक प्रैक्टिस के लिए खेत में काम करने वाले युवाओं से बोलिंग करवाते थे। शुभमन को आउट करने पर पिता 100 रूपए इनाम देते थे।

करियर:

शुभमन गिल के पिता लखविंदर बताते हैं कि भले ही शुभमन का एडमिशन क्रिकेट एकेडमी में करा दिया था, लेकिन उन्होंने खुद क्रिकेट की प्रैक्टिस कराई। 9 साल की उम्र में शुभमन को रोज 1500 शोर्ट बॉल की प्रैक्टिस कराते थे। गेंद तेजी से उसकी तरफ जाए इसके लिए उसे चारपाई पर थ्रो करते। गेंद फिसलकर रफ्तार के साथ उसकी तरफ जाती। यही कारण है कि यह ओपनिंग बल्लेबाज करियर की शुरूआत से ही बैटिंग में रिकॉर्ड बना रहा हैं मात्र 14 साल की उम्र में अंडर-16 इंटर डिस्ट्रिक्ट कॉम्पीटिशन में 587 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी जो कि एक रिकॉर्ड है। शुभमन के प्रोफेशनल क्रिकेट करियर की शुरूआत 2017 में पंजाब की रणजी टीम से हुई। 2017 में ही इन्हें अंडर-19 की क्रिकेट टीम में चुन लिया गया। 2018 में हएु अंडर-19 वर्ल्ड कप में इनके शानदार प्रदर्षन को देखते हुए आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1.8 करोड रूपए में अपने कैंप में शामिल कर लिया। हालांकि 2022 से गुजरात टाइटन से खेलकर गिल ने आईपीएल में अलग पहचान बनाई। भारतीय टीम के लिए 2019 में वन-डे, 2020 में टेस्ट और 2023 में टी-20 डेब्यू किया।

क्या आप Shubman Gill को एक अच्छा क्रिकेटर मानते है ?

रोचक बातें:

अंडर-19 वर्ल्ड कम के बाद इन्हें यूथ क्रिकेट का डॉन ब्रैडमैन कहा जाने लगा।

क्रिकेट के इतने दीवाने थे कि दिन भर खेलते और रात को बैट और बॉल सिराहने रखकर सोते थे।

लाल रंग की टाॅवेल को लकी मानते हैं। अक्सर बैटिंग के समय लाल टॉवल के साथ देखा जाता है।

2013-14 और 2014-15 में बीसीसीआई का बेस्ट जूनियर क्रिकेटर का अवार्ड मिल चुका है।

सितंबर 2022 में, शुभमन गिल को 2022 काउंटी चैंपियनशिप सीजन के लिए ग्लैमर्गन द्वारा विदेशी खिलाड़ी के रूप में साइन किया गया था।

टी-20 में शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी हैं। मात्र 23 साल 146 दिन में गिल ने यह कारनामा कर दिखाया है।

आईपीएल 2023 में 890 रन के साथ ऑरेंज कैप अपने नाम की है।

Leave a Comment