नमस्कार साथियो, आज के इस पोस्ट में हम भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन की जीवनी जानेंगे।
शिखर ने हाल ही में नया वेंचर कैपिटल फंड द वन ग्लोबल की शुरूआत की है। यह वेंचर दुनियाभर की स्पोट्र्स टेक कंपनियों में फंड लगाएगा।
जन्म | 2 दिसंबर 1985, दिल्ली |
शिक्षा | सेंट मार्क सीनियर सेकंडरी पब्लिक स्कूल, दिल्ली से 12वीं । |
परिवार | बेटा जोरावर |
संपत्ति | लगभग 96 करोड़ रूपए (मीडिया रिपोट्र्स) |
भारतीय क्रिकेट टीम में गब्बर के नाम से मशहूर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने करीब 619 करोड़ रूपए का स्पोर्ट्स टेक फंड लाॅन्च किया हैं इससे वे स्टार्टअप्स में निवेश करेंगे। शिखर एशिया के ऐसे पहले क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने स्टार्टअप्स में निवेश करने के लिए वेंचर कैपिटल फंड लाॅन्च किया है। इन्हें गब्बर नाम दिए जाने के पीछे रोचक किस्सा हैं एक इंटरव्यू में शिखर ने बताया था कि उनका गब्बर नाम एक रणजी मैच के दौरान विजय दहिया ने दिया था। वे आमतैार पर सिली प्वाइंट पर फील्डिंग करते थे और टीम का मोरल बूस्ट करने के लिए अलग-अलग डायलाॅग बोला करते थे। एक बार ऐसे ही जब गेंदबाज रनअप के लिए दौड़ रहे थे तब भी शिखर ने डायलाॅग बोला, बहुत याराना लगता है…। यह शोले फिल्म का डायलाॅग है। धवन ने डायलाॅग बहुत जोर से बोला था ताकि सब सुन सकें। इस पर सब हंस पड़े। बस तभी से डनहें गब्बर कहा जाने लगा। एक साक्षात्कार में धवन ने बताया था कि उनसे पहले जूनियर विराट कोहली का भारतीय टीम में पहले सलेक्शन होने पर वे इतन गुस्सा हो गए कि क्रिकेट छोड़ने के बारे में सोचने लगे थे, तब कोच तारक सिन्हा ने उन्हें संभाला।
शुरूआती जीवन:
शिखर धवन का जन्म 5 दिसंबर 1985 को दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में सुनैना और महेंद्र पाल धवन के घर हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के मीरा बाग में सेंट मार्क सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल से पूरी की। मात्र 12 साल की उम्र से उन्होंने साॅनेट क्लब में कोच तारक सिन्हा के मार्गदर्षन में प्रशिक्षण शुरू कर दिया था। तारक सिन्हा ने 12 से अधिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर्स को प्रतिक्षित किया है। धवन जब पहली बार क्लब में शामिल हुए तो विकेट-कीपर थे।
करियर:
शिखर धवन ने साल 2010 में विशाखा पट्टनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन डे इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही 2013 में मोहाली में इन्होंने टेस्ट में डेब्यू किया। यहां इन्होने किसी भी बैट्समैन द्वारा टेस्ट डेब्यू में सबसे तेज सेंचुरी लगाने का रिकाॅर्ड बनाया। धवन ने 174 गेंदों में 187 रनों की पारी खेली। 4 जून 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ इन्होंने टी-20 करियर की शुरूआत की थी। 2022 में शिखर धवन टी20 में एक हजार चौके जड़ने वाले पहले भारतीय बने थे। 2017 में न्यूजीलैड के विरूद्ध रोहित शर्मा के साथ टी-20 इंटरनेशनल में 158 रन की रिकाॅर्ड पार्टनरशिप की थी।
एक्टिंग डेब्यू:
धवन हाल ही में अपने एक्टिंग डेब्यू को लेकर भी चर्चा में रहे। धवन हाल ही में अभिनेत्री हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा के साथ ‘डबल एक्सएल’ फिल्म में नजर आए थे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। रील्स बनाने में एक्सपर्ट हैं।
रोचक:
- शिखर धवन टैटू के शोकीन हैं। उनके शरीर पर कुल 5 टैटू हैं। उन्होंने अपने शरीर पर पहला टैटू 15 साल की उम्र में बिना अपने पेरेंट्स की जानकारी के बनवाया था।
- उनके बायें हाथ पर ‘कार्प डियम’ लिखा हुआ है, दाहिने हाथ पर एक जनजातीय चिहृ है और पीठ पर एक ऐसा डिजाइन हैं।
- आईपीएल इतिहास में लगातार दो सेंचुरी लगाने वाले अकेले खिलाड़ी हैं।
- 2012 में इन्होंने मेलबर्न में रहने वाल आयशा मुखर्जी से शादी की थी। हालांकि सितंबर 2021 में दोनो का तलाक हो गया। आयशा एक किक बाॅक्सर है।
- इन्हें सर्वश्रेठ क्रिकेट खिलाड़ी के लिए वर्ष 2021 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया हैं।
