राजस्थान फसल सुरक्षा मिशन
सीएम बोले- 1 करोड़ 25 लाख मीटर तारबंदी की जाएगी, इसमें 100 करोड़ रूपए अनुदान दिया जाएगा, 35000 किसान लाभान्वित हो सकेंगे, नीलगाय व आवारा पशुओं से फसल बचाव के लिए तारबंदी की दरों में रियायत, संबंधित खेती व तकनीकी उत्पादन को बढ़ावा देने व ग्रीन हाउस खेती के लिए 400 करोड़ रूपए, लवणीय भूमि सुधार योजना, शायरियां भूमि सुधार योजना, खेती के काम में भूमिहीन किसानों की भी भूमिका है भूमिहीन श्रमिकों के लिए 2 लाख श्रमिकों को शोचालय मशीनें खरीदनें के लिए 5000 अनुदान प्रति परिवार दिए जाने की घोषणा करता हूं, दसवां मिशन-राजस्थान कृषि तकनीकी मिशन।

- चित्तौड़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर में सिंचाई योजनाओं का जीर्णोदार होगा।
- 100 वाॅटर हार्वेस्टिंग एनीकट के काम होंगे।
- प्रदेश के 12 जिलों में किसानों को सिंचाई सुविधा के लिए 500 करोड़ रूपए की सौर ऊर्जा आधारित 37 माइक्रो सिंचाई परियोजनाओं पर काम किया जाएगा।
- ब्याज मुक्त फसली ऋण में 100 करोड़ रूपए का ब्याज अनुदान दिया जाएगा।
- ब्याज मुक्त फसली ऋण योजना 2012-13 में शुरू की थी, आगामी वर्ष में 20 हजार रूपए कर्ज वितरित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए 5 लाख नए किसानों को शामिल किए जाने की घोषणा की।
- किसानों के लिए बिजली, राजीव सिंचाई सौर ऊर्जा के उपयोग के लिए बढ़ावा दिया जाएगा, 1000 किसानों को सोलर पंप के लिए 60 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा, इस पर 500 करोड़ रूपए खर्च होंगे।
- श्रीगंगानगर में शहद परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी।
- भरतपुर में सेंटर फाॅर एक्सीलेंस फाॅर एपी कल्चर की स्थापना की जाएगी।
- 3 लाख पशुपालकों को हरा चारा के बीज मिनिकिट उपलब्ध कराए जाएंगे।
- मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना का बजट 2 हजार करोड़ से बढ़ाकर 5000 करोड़ किया।
- राजसमंद जिले में 30 करोड़ की लागत से मिल्क प्लांट खोला जाएगा।
- 1000 डेयरी बूथ महिलाएं और महिला स्वयं सहायता समूह को दिए जाएंगे।
- 5000 नए डेयरी बूथ खोले जाएंगे।
- 2500 नई दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
- प्रदेश के छोटे किसान भी सहकारी संस्था से जुड़ सकेंगे।
- हरिदेव जोशी नहरी तंत्र का 120 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार होगा।
- 2500 करोड़ रूपए की लागत से बांसवाड़ा कुषलगढ़, बागीदौरा के 38 गांवों के 41 हजार 920 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की।
- राजस्थान बजट में कर प्रस्ताव उद्योग भूमि रूपांतरण शुल्क में छूट रीको औद्योगिक क्षेत्रों में सर्विस चार्ज में राहत, 10 फीसदी की बजाए अगले वर्ष 5 प्रतिशत देना होगा।
- दूध पर देय अनुदान राशि में बढ़ोतरी, 2 रूपए की जगह, 5 रूपए दिया जाएगा अब दूध पर अनुदान, मुख्यमंत्री ने की पशुपालकों के लिए बड़ी घोषणा।
- रीको औद्यौगिक क्षेत्रों में सर्विस चार्ज 10 की बजाय 5 प्रतिशत ही देना होगा।
- वैट में 2022 के लिए भी एमनेस्ट्री स्कीम की घोषणा।
- स्टाय ड्यूटी में भी एमनेस्टी स्कीम की घोषणा की गई।
- चाकसू और कुचामन में बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय के रूप में क्रमोन्नत किया जाएगा।
- हर बिजली उपभोक्ता को अधिकतम 687 रूपए की राहत, 100 यूनिट खर्च करने वाले उपभोक्ता को 50 यूनिट बिजली फ्री, इस श्रेणी में उपभोक्ता को 237 रूपए का मिलेगा सीधा फायदा।
- कृषक कल्याण शुल्क में छूट को 1 वर्ष बढ़ाया।
- मिनी फूड पार्क और मिनी एग्रो पार्क बनाए जाने की घोषणा।
- 100 गज तक के जमीन पर स्टाम्प ड्यूटी पर 1 फीसदी छूट।
- राजस्थान दलित उद्यमी प्रोत्साहन योजना होगी लागू ।
- अब ईस्टर्न कैनल प्रोजेक्ट खुद राजस्थान सरकार बनाएगी।
- जयपुर में बनेगा वेस्ट रिसाइकल पार्क।