मनरेगा में 100 दिन के रोजगार को 125 दिन का करने का ऐलान।
151 से 300 यूनिट तक 2 रूपए प्रति यूनिट अनुदान मिलेगा।
आगामी वर्ष से चिरंजीवी योजना में 5 लाख से 10 लाख की गई सीमा।
100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वालों को 50 यूनिट फ्री।
अब सरकारी अस्पतालों में ओपीडी और आईपीडी में बिल्कुल निषुल्क चिकित्सा सुविधा।
18 जिलों में नर्सिंग काॅलेज खुलेंगे, पिछली बार शेष रहे जिलों को तोहफा’, एसएमएस अस्पताल में 5 नए विभाग खुलेंगे, महिला चिकित्सालय और जनाना अस्पताल का विस्तारीकरण होगा’।
जोधपुर में नया डेंटल काॅलेज बनेगा, 1000 नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे, मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 600 करोड़, 50 उप स्वास्थ्य केंद्र बनेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र।
सभी 7 संभाग मुख्यालयों पर सुपर स्पेषलिटी सेवाएं विस्तारित की जाएंगी।
हनुमानगढ़-गंगानगर झुझुनूं सहित 18 जिलों में नर्सिंग महाविद्यालयों का कार्य शुरू करने की घोषणा।
किसी व्यक्ति का बीमा कार्ड नहीं होने पर कलेक्टर को मिले अधिकार, कलेक्टर संबंधित जिला चिकित्सालय को निर्देषित कर सकेंगे ईलाज के लिए।
अंग्रेजी माध्यम के 10 हजार शिक्षकों के लिए भी होगी भर्ती।
सभी सेकेंडरी स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होंगे क्रमोन्नत, 2000 इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जाएंगे।
राजस्थान पब्लिक ट्रांसपोर्ट अथाॅरिटी का गठन प्रस्तावित, जयपुर में रोड सेफ्टी इंस्टीट्यूट खुलेगा।
1000 उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे।
एमडीएम जोधुपर में अत्याधुनिक कार्डियक लैब की स्थापना की जाएगी।
शहरों में भी लागू होगी इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना।
बलिका विद्यालयों को क्रमोन्नत किया जाएगा, 820 सैकेंडरी विद्यालयों को सीनियर सैकेंडरी विद्यालयों में क्रमोन्नत किया जाएगा।
डायरेक्टरेट फूड सेफ्टी के अधीन 200 नए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के पदों का सृजन होगा।
चुरू के तारानगर में आयुर्वेद महाविद्यालय खुलेगा।
शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 1-1 हजार महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय खोले जाएंगे।
अंग्रेजी स्कूलों का भी दायरा बढ़ेगा।
समस्त 3820 विद्यालयों को सीनियर सेकेंडरी में क्रमोन्नत करने की घोषणा।
दिल्ली स्थित उदयपुर हाउस में 300 करोड़ रूपए की लागत से 250 कमरे बनेंगे।
नेहरू युवा ट्रांसिट हाॅस्टल यहां बनेगा।
15000 छात्रों को दी जाएगी कोचिंग।
एसओजी में एन्टी चीटिंग सेल बनेगी, 1 लाख अतिरिक्त पदों की भर्ती की घोषणा।
जयपुर-जोधपुर व कोटा में राजीव गांधी नाॅलेज हब बनाया जाएगा।
जुलाई 2022 में होगी परीक्षा, पुराने अभ्यर्थियों से आवदेन शुल्क नही लिया जाएगा, पदों की संख्या 32 हजार से बढ़ाकर 62000 की।
1 लाख 46 हजार लोगों को पेट्रो केमिकल हब में नौकरी मिलेगी।
इसके लिए सरदारपुरा, भिवाड़ी में मल्टी स्टोरी काॅम्प्लेक्स विकसित किए जाएंगे।
टेक्नोलाॅजी आधारित इंडस्ट्री को बढ़ावा दिया जाएगा।
विभिन्न विभागों में 100000 अतिरिक्त पदों पर और भर्ती होगी।
प्रदेश में 36 कन्या महाविद्यालय खोलने की घोषणा।
सीकर जिला अस्पताल में 100 बेड का अतिरिक्त ब्लाॅक, मेडिकल काॅलेज में सुपर स्पेशलिटी सुविधा, पाटोदा में सीएचसी की घोषणा, सीकर, बीकानेर हाईवे बनेगा दुर्घटना रहित हाइवे।
पैरा खिलाड़ियों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण, जयपुर और जोधपुर में 20-20 करोड़ रूपए की लागत से खुलेगी पैरा खेल एकेडमी।
प्रत्येक जिले में 50-50 लाख रूपए की लागत से सावित्रीबाई फूले लाइब्रेरी स्थापित करने की घोषणा।
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना का भी विस्तार होगा, अगले साल इसमें 15000 विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा।
राजगढ़, सादुलपुर, चुरू में कबड्डी एकेडमी खोली जाएगी।
बाड़मेर में पेट्रोलियम केमिकल एंड पेट्रोकेमिकल रीजन बनाया जायेगा।
पुनर्वास ग्रह स्थापित किए जाएंगे कर सक्षम संस्थाओं के जरिए संचालित किए जाएंगे।
इंदिरा रसोई की संख्या 300 से बढ़ाकर 1 हजार की।
स्कूटी की संख्या 2000 से बढ़ाकर 5000 करने का ऐलान।
राजस्थान स्टेट स्पोर्टस् इंस्टीटयूट 15 करोड़ रूपए की लागत से खुलेगा।
पैरा खिलाड़ियों को मिलेगा तकनीकी प्रषिक्षण, जयपुर और जोधपुर में 20-20 करोड़ रूपए की लागत से खुलेगी पैरा खेल एकेडमी।
दिल्ली स्थित उदयपुर हाउस में 300 करोड़ रूपए की लागत से 250 कमरे बनेंगे, नेहरू युवा ट्रांसिट हाॅस्टल यहां बनेगा, इससे दिल्ली में पढ़ने वाले अल्प आय वर्ग के बच्चों को सहूलियत मिलेगी।
जयपुर मेट्रो के विस्तार की घोषणा, 1185 करोड़ होंगे खर्च।
नगर पालिका, नगर परिषद व नगर निगम क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत की घोषणा।
प्रत्येक विधानसभा में सड़कों के लिए 10 करोड़ की घोषणा।
500 मदरसों में स्मार्ट क्लास रूम बनेंगे।
जामडोली में बाबा आमटे विश्वविद्यालयों बनेगा दिव्यांगों के लिए, मुख्यमंत्री पुनर्वास योजना लागू की जाएगी।
इंद्रा गांधी मातृत्व योजना अब पूरे प्रदेश में लागू होगी।
बीकानेर, भरतपुर और कोटा में विज्ञान केंद्र स्थापित होंगे।
सभी जिलों में साइबर पुलिस स्टेशन स्थापित करने की घोषणा।
हिंडौन और कामा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के दफ्तर खुलेंगे।
मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की घोषणा।
एक करोड़ 33 लाख महिलाओं को तीन साल तक इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टफोन देने की घोषणा।
जयपुर मेट्रो का विस्तार करते हुए बड़ी चौपड़ से दिल्ली आगरा हाईवे ट्रांसपोर्ट नगर तक, मानसरोवर से अजमेर 200 फीट बाईपास तक की घोषणा।
जोधपर बीकानेर और भरतपुर स्मार्ट सिटी के काम शुरू होंगे।
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के लिए 10 करोड़ की घोषणा।
जल जीवन मिशन में क्षेत्रीय जल प्रदाय योजना के डीपीआर बनाकर कार्य किया जाएगा, इसमें 1620 करोड़ रूप्ए की लागत आएगी।
जल जीवन मिशन के तहत 10000 करोड़ रूपए की लागत से 36 परियोजनाओं का काम षुरू किया जाना प्रस्तावित है।
निरोगी राजस्थान के संकल्प को साकार करने की दृष्टि से प्रत्येक प्रदेशवासी को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधा सुलभ कराना हमारी प्राथमिकता रही है।
100 करोड़ रूपए फंड EWS फंड भी सृजित किया।
CISF की तर्ज पर RISF का गठन किया जाएगा, अगले साल इसमें 2000 सुरक्षा कर्मियों की भर्ती की जाएगी।
मुख्यमंत्री की उदयपुर कोटा में विकास प्राधिकरण की घोषणा।
सीतापुरा से अम्बाबाडी जयपुर मेट्रो फेज दो की डीपीआर नए सिरे से बनेगी।
सीकर रोड, अजमेर रोड, आगरा रोड, टोंक रोड, दिल्ली रोड पर अलग से बस टर्मिनल बनाए जाएंगे, इन पर 750 करोड़ रूपए की लागत आएगी।
उदयपुर में भी विकास प्राधिकरण गठित करने की घोषणा
मुख्यमंत्री कृषक योजना 2000 करोड़ से बढ़ाकर 5000 करोड़ होगी।
राजस्थान सूक्ष्म सिंचाई मिशन को शुरू करना प्रस्तावित।
गैर अधिस्वीकृत पत्रकारों को कोविड सहायता मिलेगी, पत्रकारों के अधिस्वीकरन का सरलीकरण किया जाएगा।
1 जनवरी 2004 और उसके बाद नियुक्त कार्मिकों के लिए पहले की तरह पेंशन की घोषणा।
नई उप तहसील खोलने की घोषणा।
प्रत्येक जिले में 3 अहम सड़के रिपेयर होगी, प्रत्येक विधानसभा में सड़कों के लिए 10 करोड़ की घोषणा।
1 लाख अतिरिक्त पदों की भर्ती की घोषणा, राज्य में नौकरी कर रहे पदक विजेता खिलाड़ी को राजस्थान में नियुक्ति देने का प्रावधान।
बांसवाड़ा में वैदिक विद्यालय की स्थापना होगी।
वागड़ टूरिस्ट सर्किट विकसित किया जाएगा।
108 एम्बुलेंस की तर्ज पर पुलिस मोबाइल वेन शुरू होगी।
अपराधों को रोकने के लिए अभय कमांड सेंटर खोले जाएंगे।
पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एडवेंचर टूरिज्म स्कीम लाई जाएगी।
खासा कोठी को स्टेट गेस्ट हाउस के रूप में विकसित किया जाएगा।
अभय कमांड सेंटर डायल 500 पुलिस मोबाइल यूनिट की घोषणा।
कलाकारों के बच्चों के देय मानदेय में बढ़ोतरी।
आमजन जैविक उद्यान में वन्यजीवों को गोद ले सकेंगे।
झालाना डूंगरी की तर्ज पर जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, बीकानेर में बाॅटनिकल गार्डन बनेंगे।
500 मोबाइल पुलिस यूनिट का गठन
30 हजार नए कैमरे अभय कमान में लगेंगे।
सभी जिलों में साइबर पुलिस थाना खुलेंगे।
आधा दर्जन से नए पुलिस थाने खोलने का ऐलान।
जल जीवन मिशन के तहत 10000 करोड़ रूपए की लागत से 36 परियोजनाओं का काम शुरू किया जाना प्रस्तावित है।
बजट में अल्पसंख्यक समुदाय के लिए घोषणा, प्रदेश में 7 बालक बालिका अल्पसंख्यक छात्रावास बनाए जाएंगे।
राजस्थान में पुरानी पेंशन बहाल 2004 के बाद भर्ती सभी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल।
ONLINE फेंटेसी गेम्स को नियंत्रित करने के लिए विधेयक लाएगी राज्य सरकार।