साथियों 15 अगस्त का दिन भारत व प्रत्येक भारतीय के लिए बेहद खास दिन है क्योंकि भारत को यह दिन सैकड़ों वर्ष की गुलामी के बाद देखने को मिला था और इतिहास के पन्नों में इस दिन का नाम दर्ज कर दिया गया, इसी दिन भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली थी और भारत पूर्णत स्वतंत्र हो गया, इससे पहले भारत पर मुगलों व बाद में ईस्ट इंडिया कंपनी का आधिपत्य हो गया था जिन्होंने बड़ी शान से हमारे देश पर राज किया।
भारत की आजादी के पीछे भी अनेक महापुरूषों ने कुर्बानी दी थी तब जाकर यह दिन भारत को देखने को मिला अंत में 15 अगस्त 1947 को भारत व पाकिस्तान दो आजाद राष्ट्र बने।
वैसे पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त यानि हमारे से 1 दिन पहले मनाता है,
इसी के सम्मान में आज Google ने भी Doodle बनाकर प्रत्येक भारतवासी को सम्मानित किया है, आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे की Google ने आज के Google Doodle में क्या खास बनाया है, और जानेगे की 2011-2022 के बीच Google ने कौनसे Doodle बनाकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।
2022 का Google Doodle :

साथियों इस साल भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, आज के इस Doodle में गूगल ने बच्चों द्वारा पतंग उड़ाते हुए, इसके साथ ही उज्जवल सुंदर पतंग बनाने के शिल्प से लेकर समुदाय के एक साथ आने के सुखद अनुभव को दर्षाया गया है, जिसमें मुख्य रूप से भारत की संस्कृति की झलक नजर आ रही है, आज के इस डूडल को चित्रित करने का श्रेय केरल के अतिथि कलाकार को जाता है।
2021 का Google Doodle :

2021 के Doodle में गूगल ने सदियों की ऐतिहासिक प्रगति में जाली देश की सांस्कृतिक परंपराओं से प्रेरित डूडल प्रस्तुत किया था, जिसके कैप्शन ने Google द्वारा लिखा गया की “1947 में इस दिन की आधी रात को, भारत के स्वतंत्रता के लिए दशकों से चले आ रहे आंदोलन की परिणति तब हुई जब राष्ट्र एक संप्रभू गणराज्य बन गया। इस डूडल को बनाने का श्रेय जाता है कोलकाता के कलाकार सायन मुखर्जी को।
2020 का Google Doodle :

2020 के Google Doodle में तुतारी, शहनाई, ढोल, वीणा, सारंगी और बांसुरी सहित कई भारतीय लोक वाद्ययंत्रों को दिखाया गया, जिसमें आप नोटिजन्र्स डबल-रीड वाली षहनाई और तार वाली सारंगी को भी देख सकते हैं, इसके अलावा इस डूडल में कुछ ऐसे वाद्ययंत्र भी देख सकते है जो भारत की समृद्ध संगीत संस्कृति को भी प्रस्तुत कर रहे है, जो 6,000 साल से अधिक पुराने है, इस डूडल को बनाने का श्रेय जाता है मुंबई के रहने वाले सचिन घणेकर को।
2019 का Google Doodle :

2019 के Doodle में भारतीय वस्त्रों से पारंपरिक रूपांकनों को प्रदर्षित किया है, जिसमें भारतीय संस्कृति के जटिल लेकिन सामंजस्यपूर्ण “पैचवर्क” को दर्षाया गया है, जिसका वर्णन Google ने किया है, इस Doodle को बनाने का श्रेय भारत में जन्मी, कोपेनहेगन की गेस्ट आर्टिस्ट शेवलिनी कुमार को जाता है।
2018 का Google Doodle :

इस डूडल में भारतीय संस्कृति की झलक नजर आती है यह डूडल भारत की ट्रक कला से प्रेरित था जिसमें रंग का एक दंगा और भारतीय संस्कृति की एक शानदार झलक नजर आती है, इस डूडल में प्रतिष्ठित रंगीन पौधों के जीवन और शक्तिशाली जानवरों की तस्वीरों को शामिल किया था।
2017 का Google Doodle :

2017 के डूडल में भारत की संसद को दर्शाया गया था, इस डूडल को बनाने का श्रेय मुंबई की कलाकार सबीना कार्णिक को जाता है जिसमें उन्होंने एक अनूठी पेपर-कट कला षैली का इस्तेमाल किया था।
2016 का Google Doodle :

2016 के Google Doodle में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को संसद परिसर में भाषण देते हुए दर्शाया गया है, डूडल ने 15 अगस्त 1947 की मध्यरात्रि में भारतीय संविधान सभा के समक्ष संसद भवन में भाषण की ऐतिहासिक प्रस्तुति को दर्शाया था।
2015 का Google Doodle :

2015 में Google द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा दांडी मार्च(1930) या नमक मार्च को दर्शाया गया था, जिसने सविनय अवज्ञा आंदोलन की प्रेरणा के रूप में कार्य किया, इस डूडल को बनाने का श्रेय जाता है लियोन होंग को।
2014 का Google Doodle :

2014 के Doodle में भारत के 67वं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गूगल ने डाक टिकट के रूप में चिंहित किया, जिसमें डूडल के जरिए देश का एक डाक टिकट दिखाया गया था, जिसमें तिरंगा और साथ में 15 अगस्त 1947 लिखा हुआ था।
2013 का Google Doodle :

भारत के 66वें स्वतंत्रता दिवस को अंकित करने के लिए Google ने अपने Doodle में Google को ही तिरंगे में बदल दिया, जिसके बाद गूगल के अक्षर भगवा, सफेद और हरे रंग में बदल गए, क्योंकि कर्सिव टाइपफेस ने नेटिजन्स को इस अवसर की याद दिला दी।
2012 का Google Doodle :

इस डूडल में गूगल ने देश के राष्ट्रीय पक्षी, मोर के डिजिटल चित्रण के साथ भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, इस डूडल में मोर के लहराते पंखों को एक स्लाइड के माध्यम से देखा जा सकता है, क्योंकि गूगल के आद्याक्षर बनाने के लिए इसके सिर और गर्दन को घुमाया गया था।
2011 का Google Doodle :

2011 के Google Doodle में पुरानी दिल्ली क्षेत्र में स्थित लाल किले का चित्रित किया गया था, लाल किले वह स्थान है जहां भारत की सरकार द्वारा आधिकारिक तौर पर स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है, और इसी ईमारत की प्राचीर से देश के मुखिया के तौर पर प्रधानमंत्री अपना संबोधन देश को देते है।
साथियों आज का हमारा यह पोस्ट आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
जय जवान – जय किसान, वंदे मातरम्