Narco Test क्या है ? नार्को टेस्ट कैसे किया जाता है ? सम्पूर्ण जानकारी

नमस्कार साथियों, आज के इस पोस्ट में हम Narco Test (नार्को टेस्ट) क्या होता है? और Narco Test (नार्को टेस्ट) कैसे किया जाता है? Narco Test (नार्को टेस्ट) की प्रक्रिया क्या रहती है? कितने दिन का समय लगता है? और Narco Test (नार्को टेस्ट) कितना सफल टेस्ट है इन सभी सवालों के जवाब जानने का प्रयास करेंगे।

Narco Test क्या है ?

Narco Test एक ऐसा टेस्ट है जिसमें शातिर अपराधी को पुलिस द्वारा हाई डोज इंजेक्शन दिया जाता है, जिससे अपराधी अर्द्धनिंद्रा की स्थिति में चला जाता है और उसका मानसिक संतुलन स्थिर हो जाता है, जिससे वो चाहकर भी झूठ नही बोल पाता है, ऐसी स्थिति में पुलिस उससे केस से जुड़े राज उगलवा लेती है और केस से जुड़े सबूत जुटा लेती है।

Narco Test कैसे किया जाता है ?

साथियों Narco Test के अंदर शातिर अपराधी को ट्रुथ ड्रग(साइकोएस्टिव दवा) व सोडियम पेंथानॉल का इंजेक्शन दिया जाता है, जिससे अपराधी का मानसिक व शारीरिक संतुलन एकदम से स्थिर हो जाता है और उसका दिमाग में झूठ के सोचने व समझने की शक्ति एकदम खत्म हो जाती है, इस अवस्था में व्यक्ति सच ही बोलता है।

क्या पुलिस हर अपराधी का नार्को कर सकती है ?              

आपके मन में यह सवाल तो होगा की अगर पुलिस को इससे सबूत जुटाने में इतनी आसानी है तो क्या हर अपराधी का नार्को कर सकती है? तो इसका सीधी जवाब नही है क्योंकि Narco Test करवाने के लिए पुलिस को न्यायालय से पहले लिखित में अनुमति लेनी पड़ती है, इसके बाद Narco Test किया जाता है, Narco Test उन अपराधियों पर किया जाता है जिनका केस बहुत ही पेचीदा है और सबूतों का अभाव होता है और केस भी गंभीर होता है, ऐसी स्थिति में अपराधी पुलिस को सच नही बताते हुए केस में टालमटोल करता है और झूठ पर झूठ बोलता है, ऐसी स्थिति में पुलिस न्यायालय से Narco Test की अनुमति लेती है।

Narco Test(नार्को टेस्ट) कितना खतरनाक है ?

अगर किसी अपराधी का Narco Test किया जाता है तो उसकी मनोस्थिति एकदम से बिगड़ भी सकती है, और वो होश में नही आता है तो उसकी मृत्यु भी हो सकती है, इसलिए Narco Test करने से पहले उसके डॉक्टर उसके शरीर की जांच करता है कि अपराधी Narco Test को सहन कर सकता है या नही।

FAQ:

सर्वप्रथम Narco Test कब किया गया ?

सर्वप्रथम Narco Test वर्ष 1922 में रोबर्ट हाउस नाम के डॉक्टर ने दो अपराधियों से सच जानने के लिए इस टेस्ट का प्रयोग किया था।

भारत में सर्वप्रथम Narco Test कब हुआ ?

भारत में सर्वप्रथम Narco Test साल 2002 के गोधरा कांड के बाद किया गया था, यह टेस्ट आरोपी कासिम अब्दुल सत्तार, अनवर मोहम्मद, इरफान सिराज, बिलाल हाजी व अब्दुल रज्जाक पर किया गया था।

हाल ही में भारत में Narco Test किस पर किया गया ?

भारत में हाल में 1 दिसंबर 2022 को श्रद्धा वालकर केस में आफताब पूनावाला का Narco Test किया गया है।

निष्कर्ष:

साथियों Narco Test से जुड़ी आज की यह जानकारी आपकों कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताए, इस पोस्ट में हमने आसान शब्दों में Narco Test से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी को आपसें बताने का प्रयास किया गया है। Narco Test से जुड़े कोई भी सवाल या जवाब आपकें मन में है तो हमें आप पूछ सकते है। आपका बहुमूल्य समय देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद

Leave a Comment