Today Horoscope | आज का राशिफल | 14 अगस्त 2023

वास्तु ज्योतिष | आज का भविष्य,सोमवार, 14 अगस्त 2023
नमस्कार साथियों, AamMat की दैनिक राशिफल की सीरिज की माध्यम से आप अपना दैनिक राशिफल जान सकते है, यह राशिफल हम प्रख्यात पंडित गोविन्द लाल दाधिच जी की निगरानी में आप तक पहुंचाते है।
आप अपने दिन की शुरूआत में ही जान सकते है क्या सितारे आपके पक्ष में है ? जानिए मेष, सिहं, कन्या, तुला और अन्य राशियों का 14 अगस्त, 2023 का राशिफल।

हर दिन की राशियां की अपनी-अपनी विशेषताएं होती है, और किसी के व्यक्तित्व को परिभाषित करने में मददगार होती है।

Read Also : Today Gold-Silver Price

वृष-

वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन अध्यात्म का दिन रह सकता है। आपका मन संतोष बना रहेगा। कानूनी विवाद में फैसला आपके पक्ष में आएगा। दिन के उत्तरार्द्ध में कार्य में सफलता प्राप्त होगी और परिवार में जरूरी कार्य होने की वजह से आप व्यस्त भी बने रहे सकते है। 
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: हरा 

मिथुन-

मिथनु राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन रचनात्मक रह सकता है। व्यावसायिक लाभ मिलने की संभावना है। आपके अनुकूल कार्य करने का मौका मिलेगा। मन में संतोष का भाव बना रहेगा। सीनियर का सहयोग प्राप्त होगा। 
शुभ अंक: 5 
शुभ रंग: नीला 

कर्क-

कर्क राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन मिलजुला रह सकता है। कार्य समाप्ति में लंबा समय लग सकता है। सहयोगियों के साथ झूकाव बना रहेगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों को अपने सीनियर की डांट का सामना करना पड़ सकता हैं। मन में उदासी बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में सफल होंगे। 
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद 

सिंह-

सिंह राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन मौज-मस्ती वाला होने वाला है। पारिवारिक सहयोग मिलने की प्रबल संभावना है। खुषी की अनुभूति होगी। राजनैतिक जीवन में बड़ी सफलता मिलने का अनुमान है। जीवनसाथी की ओर से खुबसूरत तोहफा मिल सकता है। 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग: नारंगी 

कन्या-

कन्या राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन रविवार से अच्छा रहने की उम्मीद है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। पुराने रिष्तों में मधुरता आ सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं कोई धार्मिक यात्रा बन सकती हैं। आज के दिन आप व्यस्त रह सकते है जिससे आपकों थकान भी आ सकती है। 
शुभ अंक: 8 
शुभ रंग: ग्रे, नीला 

तुला-

तुला राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन मिला-जुला रहने की उम्मीद हैं। अपने गुस्से को अपने ऊपर हावी ना होने दे। किसी से बिना मतलब की बहस ना करें इससे आप परेशान हो सकते है। अगर आप अच्छी नौकरी की तलाष में है तो सोमवार को आपकों नौकरी की खुश खबरी मिल सकती है। आज का दिन प्रसन्नता के साथ बितने वाला है। सेहत भी ठीक रहेगी। 
शुभ अंक: 4 
शुभ रंग: भूरा 

वृश्चिक-

वृष्चिक जातकों के लिए सोमवार का दिन काफी अच्छा रहेगा। घरेलू समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेगे। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप किसी नौकरी की तलाष में है तो आज आपको इंटरव्यू कॉल भी आ सकती है। आॅफिस का रूका कार्य आज पूरा हो जाएगा। 
शुभ अंक: 2 
शुभ रंग: लाल 

धनु-

धनु राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन आर्थिक रूप से बेहतर रहने की संभावना है। जो जातक पढ़ाई कर रहे है उन्हें खुशखबरी भी मिल सकती है। करियर में आगे बढ़ने के अनेक दरवाजे खुल जाएंगें । आज का दिन लाभदायक दिन रह सकता है। 
शुभ अंक: 9 
शुभ रंग: हरा 

मकर-

मकर राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन ऊर्जा से भरपूर हो सकता है। बिना वजह परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अभी आपके तारे थोड़े ठीक नही चल रहे है, सावधानी बरतें। धन का सदुपयोग करें। धार्मिक कार्यो को करने का अवसर मिल सकता है। 
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: बैंगनी 

कुंभ-

कुंभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। पैसा बचाने का प्रयास करें, जिससे आपको कामयाबी भी मिल सकती है। थकान बनी रह सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। 
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल 

मीन-

मीन राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन थोड़ा व्यस्तता से भरा रह सकता है। सेहत में सुधार की गुंजाइश भी है। खेलकूद प्रतियोगिता में भाग ले सकते है। कामयाबी का शिखर पर चढ़ सकते है। 
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: हरा

मेष-

मेष राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन शुभ रहने वाला है। सफलता के प्रबल योग बन रहे है। व्यापारिक लाभ होने की संभावना है। अगर आप एक नौकरी पेशा है तो आपको सम्मान मिलेगा। परिवार के साथ कोई यात्रा बन सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढेगी। 
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद व लाल 

Leave a Comment