NYKAA Success Story | नाइका सफलता की कहानी

नमस्कार साथियों, आज के इस पोस्ट में हम ई काॅमर्स कंपनी नायका की सफलता की कहानी जानेंगे।
नायका महिलाओं की ब्यूटी और वेलनेस प्रोडक्ट्स की सबसे बड़ा प्लेटफाॅर्म हैं। 3 कर्मचारियों के साथ शुरू हुई नायका की वैल्यू आज 1 लाख करोड़ से ज्यादा है। 2020 में नायका भारत की पहली ऐसी यूनिकाॅर्न कंपनी बनी, जिसकी शुरूआत किसी महिला ने की है। नायका के पास 1200 से ज्यादा ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स मौजूद हैं और कंपनी को हर महीने 13 लाख से ज्यादा ऑर्डर मिलते हैं। नायका संस्कृत का शब्द है, जिसका मतलब है स्पाॅटलाइट में रहने वाली स्त्री । नायका की शुरूआत ऑनलाइन शोपिंग ऐप के तौर पर हुई थी, लेकिन कंपनी ने तेजी से विस्तार किया। बीते दिनों नायका के चीफ फाइनेंस ऑफिसर अरविंद अग्रवाल ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है, जिसके चलते नायका अभी खबरों में बना हुआ है।

क्या आप भी NYKAA का इस्तेमाल करते है ?

शुरूआती सफर:

नायका की शुरूआत 2012 में फाल्गुनी नायर ने की । जिस वक्त उन्होंने नायका की नींव रखी, उस समय उनकी उम्र 50 साल थी। 2012 में फाुल्गुनी ने नायका को मात्र 3 लोगों के साथ शुरू किया। शुरूआत में कंपनी केवल ऑनलाइन बिजनेस में सक्रिय थी औैर उन दिनों नायका को अधिकतम सिर्फ 60 ऑर्डर ही मिलते थे। लेकिन 2014 के बाद से कंपनी ने उड़ान भरी। उसी साल सिकोइया कैपिटल इंडिया नामक कंपनी ने नायका में 1 मिलियन डाॅलर का निवेश किया। आज नायका के 105 से ज्यादा ऑफलाइन स्टोर्स मौजूद हैं, जहां 2 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। मात्र 8 वर्ष के अंदर ही 2020 में नायका एक यूनिकाॅर्न कंपनी बन गई थी। आज नायका में 18 कंपनियों का निवेश है।

बिजनेस:

नायका के 50 लाख से अधिक एक्टिव मंथली कस्टमर्स हैं। साथ ही, 105 के करीब ऑफलाइन स्टोर्स हैं। 10 साल में नायका ने 67 हजार करोड़ का मार्केट कैपन बना लिया है। हालांकि कोरोना महामारी के दौरान नायका को कठिन दौर का भी सामना करना पड़ा था। अप्रैल 2020 में नायका के सेल्स में 70 फीसदी गिरावट आ गई थी। लेकिन कंपनी पर इसका असर ज्यादा दिन तक नहीं रहा। और अब नायका ने महामारी के दौरान हुए 90 फीसदी घाटे की रिकवरी कर ली है। 28 अक्टूबर 2021 को नायका ने अपना आईपीओ लाॅन्च किया, जिसमें कंपनी को शानदार रिस्पांस मिला। कंपनी ने नायरा नेचुरल्स, नायका काॅस्मेटिक्स, के-ब्यूटी और नायका फैशन जैसे कई इन-हाउस ब्रांड्स भी खड़े किए हैं।

सफलता:

नायका का इन्वेंट्री माॅडल इसे अपने प्रतियोगियों से अलग बनाता है। इस बिजनेस माॅडल के तहत नायका पहले प्रोडक्ट्स को ब्रांड्स या डिस्ट्रीब्यूटर से खुद खरीदती है और उसके बाद अपने कस्टमर्स को बेचती है। ऑनलाइन बिजनेस में ज्यादातर कंपनियों कंपनियों मार्केटप्लेस माॅडल पर काम करती हैं, जहां विक्रेता प्रोडक्ट्स को सीधे सेल करते हैं। इन्वेंट्री माॅडल की मदद से नायका को किसी भी नकली आइटम से बचने में मदद मिलती है। इसके अलावा नायका ने अपनी मार्केटिंग के जरिए कटरीना कैफ और आलिया भट्ट जैसी सेलेब्रिटीज को अपनी कंपनी के साथ जोड़ा है जिससे कंपनी की विष्वसनीयता और बढ़ गई। कैटरीना ने नायका के जरिए ब्यूटी ब्रांड लाॅन्च किया था। बाद में उन्होंने नायका में अलग से 22 करोड़ रूपए निवेश किए। वहीं दूसरी ओर आलिया भट्ट ने भी नायका में 54 करोड़ निवेश किए हैं।

टाॅकिंग पाॅइट:

काॅपीराइट के उल्लंघन के आरोप में लाॅरियाल ने नायका पर केस दर्ज किया था जिसे बाद में दोनों कंपनियों द्वारा आपस में सुलझा लिया गया।
नायका एक फैमिली बिजनेस है, फाल्गुनी के बेटे अंचित, ई-काॅमर्स बिजनेस संभालते हैं। बेटी अद्वैता, नायका के फैशन वर्टिकल का नेतृत्व करती हैं।

नायका का सफर:

2012 में मुंबई में नायका की स्थापना हुई।
2014 दिल्ली में पहला फिजिकल स्टोर खुला।
2015 नायका काॅस्मेटिक की शुरूआत।
2016 नायका नेचुरल्स की शुरूआत हुई।
2015 नायका मैन, पुरूषों के लिए अलग सेगमेंट।
2019 कटरीना की कंपनी के साथ पार्टनरशिप।
2020 नायका बना एक यूनिकाॅर्न ब्रांड।
2021 नायका ने आईपीओ लाॅन्च किया।

Leave a Comment