MRF Share ने रचा इतिहास

भारतीय शेयर बाजार के लिए 13 जून का दिन बहुत ही खास रहा है, इस दिन भारतीय शेयर बाजार ने इतिहास रचा है।
भारतीय शेयर बाजार में एक शेयर ऐसा भी है जिसने कई लोगों को लखपति से करोड़पति बनाया है और इस शेयर ने कई लोगों को बहुत ही कम समय में यह सफर दिखाया है।
एमआरएफ के शेयर ने भारत के इतिहास में 13 जून के दिन एक लाख के आंकड़े को छू लिया है, इससे पहले भारत में ऐसा कोई शेयर नही बना है जिसने एक लाख के आंकड़े तक का सफर किया हो।
मंगलवार को जब बाजार खुला तो 99,500 रूपये पर खुला यह अपने पिछले बंद से 9 रूपए (98,939) अधिक पर खुला है, इसके बाद बीएसई पर सुबह के कारोबार में MRF ने 1,00,300 रूपये प्रति शेयर के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर चला गया।
MRF के शेयर 17 जून 2022 को 65,900.05 के अपने 52 सप्ताह के निम्न स्तर पर था और एक साल के भीतर ही इस शेयर ने इतिहास रच दिया हैं।

MRF में वृद्धि के प्रमुख कारण:

MRF कंपनी के फंडामेंटल्स बहुत ही अच्छे है जानकारों के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति इस शेयर को लंबें समय तक होल्ड करके रखता है तो उसमें मुनाफें के चांस भी बढ़ जाते है।
जानकारों के मानना हैं कि MRF की बैलेंस शीट मजबूत है, राजस्व प्रवाह सभी क्षेत्रों में अलग-अलग है।
अगर कोई व्यक्ति MRF के शेयर लंबें समय तक होल्ड करेगा तो निष्चित रूप से उसमें प्राॅफिट होगा।

MRFSTOCK
Mkt cap42.37TCr
52-wk high1,00,439.95
52-wk low65,878.35

Leave a Comment