Monsoon Update : जानिए आपके यहाँ कब बारिश होगी ?

जून का महीना चल रहा है और भीषण गर्मी का सितम व हीटवेव लोगों को परेशान कर रही है, इसी को देखते हुए लोगों ने अब माॅनसून के पूर्वानुमान लगाना भी शुरू कर दिए है और उम्मीद कर रहे है कि मानसून के आने के बाद इस भीषण गर्मी से राहत मिल जाएगी।

गुरूवार को 8 दिन की देरी के बाद आखिरकार मानसून ने केरल में दस्तक दे दी। मानसून की इसी दस्तक के साथ भारत में मौसम की शुरूआत हो गई, इससे पहले साल 2016 व साल 2019 में मानसून ने देरी से भारत में दस्तक दी थी।
केरल में मानसून के आगमन के बाद अब देश की निगाह अपने-अपने राज्य में बारिश का इंतजार करने वालों की और बढ़ गई है, इसी के साथ आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे की कौनसे राज्य में कब मानसून आ रहा है।

मौसम विभाग की जानकारी:

मौसम विभाग ने अपना एक नक्शा व शेड्यूल जारी कर बताया है कि अगले 48 घंटे में तमिलनाडु, कर्नाटक और दक्षिण के समुद्री इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
इसके बाद 12 जून तक मणिपुर, मिजोरम, असम व नागालैंउ और मेघालय में बारिश का अनुमान जताया है। वहीं देश के बाकि राज्यों बिहार, उत्तरप्रदेश, झारखंड, पष्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों में अभी कुछ दिनों तक गर्मी से राहत का कम अनुमान जताया है।
मौसम विभाग का मानना है कि देष के समुद्र तटीय इलाकों में “बिपरजाॅय” नामक एक चक्रवाती तू्फान सक्रिय हुआ तो देश के कुछ राज्यों में बारिश पहले भी हो सकती है, इस तूफान की चपेट में गोवा, कर्नाटक, उत्तरी केरल के इलाकें आ सकते है।

मानसून आगमन शेड्यूल:

राज्यमानसून आगमन
महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में10 जून
गुजरात, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में। इसके अलावा छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में10 जून
गुजरात के कुछ हिस्सों में। पूर्वी यूपी, मध्य प्रदेश के सभी इलाकों में मानसून दस्तक देगा। 20 जून
मध्य गुजरात, राजस्थान के कुछ हिस्सों में, मध्य यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख25 जून    
राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब 30 जून  

Leave a Comment