Google Doodle : Google आज अपना 25वां जन्मदिन मना रहा

27 सितंबर के दिन दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन Google अपना जन्मदिन मना रहा है। आज ही के दिन Google की स्थापना दो दोस्तों ने मिलकर की थी। जिसका मकसद दुनियाभर की जानकारी लोगों तक पहुंचाना था। आज दुनियाभर की जानकारी केवल कुछ ही सेंकेंड में Google से सकते है।
Happy Birthday Google: दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल 27 सितंबर, को अपना 25वां जन्मदिन मना रहा है। इस उपलक्ष में गूगल ने एक विशेष प्रकार का डूडल बनाया है।

जनक:

सर्च इंजन गूगल की शुरूआत लैरी पेज व सर्जेई ब्रिन ने वर्ष 1995 में की थी। दोनों उस समय स्टैनफाॅर्ड यूनिवर्सिटी में PHD की पढ़ाई कर रहे थे उस दौरान उनके मन में गूगल बनाने का ख्याल आया।
लैरी व सर्जेई ने google.stanford.edu एड्रेस पर BackRub के नाम से एक इंटरनेट सर्च बनाया इसका नाम बाद में बदलकर Google कर दिया गया।
15 सितंबर 1995 को google.com डोमेन का रजिस्ट्रेशन किया गया और आगे चलकर 27 सितंबर 1998 के दिन इसे एक कंपनी के तौर पर रजिस्टर किया गया। आज के समय में Google 150 से अधिक भाषाओं को समझ सकता है। पहले Google का जन्मदिन अलग-अलग तारीखों को मनाया जाता था। सबसे पहले 07 सितंबर को मनाया गया था। बाद में 08 सितंबर और 26 सितंबर को जन्मदिन मनाया गया। इसके बाद 27 सितंबर को सर्वाधिक बार सर्च किया गया तब से इसी दिन google का जन्मदिन मनाया जाता है।
आज दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन की सूची में सबसे ऊपर google का नाम आता है। दुनिया भर की तमाम भाषाओं में गूगल से सर्च रिजल्ट निकाले जा सकते है।

Leave a Comment