Asian Games 2023 : भारत का निराशाजनक प्रदर्शन, चीन ने जीते अब-तक 205 मेडल

दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश भारत का प्रदर्शन आज भी खेल के मामलें में दुनिया के कई देशो से तुलनात्मक रूप से निराशाजनक ही कहा जाएगा। अभी हालिया खेलों को देखे तो अभी एशियन गेम्स चल रहे है जिनमें भारत का स्थान मेडल के मामलें में 5वां स्थान है। हम भारत के मीडिया को चीखते-चिलाते सुनते ही हैं कि भारत ने यह कर दिया वो कर दिया। मगर हमारे मीडिया में यह कभी नही चलाया जाता कि भारत मेडल के मामलें में एशिया में ही पांचवें स्थान पर क्यों है?
भारत से कई गुना छोटे देश एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रहे है आप जापान, दक्षिण कोरिया, उज्जेबेकिस्तान को देख सकते है कि उन्होंने खेल के मामलें में अपने को कितना निखार लिया है।
हर वक्त हमारा भारतीय मीडिया चीन से अपनी तुलना करता है मगर एशियाई खेलों में चीन के प्रदर्शन को देखे तो भारत उसके सामनें कही नही टिकता दिखाई दे रहा है।
चीन एशियाई खेलों में अब तक 107 गोल्ड मेडल, 65 सिल्वर मेडल, 33 ब्रांज मेडल के साथ कुल 205 मेडल जीतकर अंक तालिका केशीर्ष पर बैठा है।
वहीं भारत से ऊपर चीन, जापान, साउथ कोरिया, उज्जेबेकिस्तान है, भारत ने 09 गोल्ड, 13 सिल्वर, 13 ब्रांज के साथ कुल 35 मेडल जीते है और अंक तालिका में 5वें स्थान पर है।
जिस दिन भारत में हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद की बहस बंद हो जाएगी और खेलों के प्रदर्शन पर मीडिया में गहन चर्चा होना प्रारंभ हो जाएगी शायद उस दिन भारत खेल के मामलें में भी अच्छा कर सकेगा।

Asian Games 2023 Medals Table :

RankCountryGoldSilverBronzeTotal
1China1076533205
2Japan283638102
3South Korea272853108
4Uzbekistan10111536
5India9131335
6Thailand831324
7Chinese Taipei79925
8Hong Kong China5131836
9Iran3111125
10Democratic People’s Republic of Korea36413

Also Read : भारतीय मीडिया का काला सच 

Leave a Comment