15-09-2023 | Top News | आज की प्रमुख खबरें |

अगर आप भी दिन-भर की प्रमुख खबरों को बिना लाग-लपेट के एक नजर में देखना चाहते है तो एकदम सही जगह आए है। आम-मत के माध्यम से हम आप तक दिनभर की प्रमुख खबरें पहुंचाने का कार्य करते है। इसमें उन्हीं खबरों को अपडेट किया जाता है जो की आपके लिए जरूरी हो और चर्चाओं में बनी हो।

मथुरा के श्री कृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई। 
उत्तरप्रदेश की खाली राज्यसभा सीट पर आज होगा उपचुनाव। 
प्रधानमंत्री मोदी ने MP के सागर में 50 हजार करोड़ रूप्ए के लागत वाले पेट्रो केमिकल्स प्लांट की अधारशिला रखी। 
पीएम मोदी ने इंडिया गठबंधन को बताया सनातन विरोधी, कहा इंडिया गठबंधन सनातन को खत्म करना चाहता है। 
श्रीलंका ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर फाइनल में बनाई जगह।
पाकिस्तान ने श्रीलंका को 42 ओवर में 252 रनों का लक्ष्य दिया। 
निपाह वायरस का नया बांग्लादेशी वैरिएंट केरल में मिला, यह वायरस संक्रामक वायरस है। 
कोटा आत्महत्या को गहलोत के मंत्री शांति धारीवाल ने बताया लव अफेयर। 
1 अक्टूबर से नए नियम के मुताबिक डाॅक्यूमेंट वेरिफिकेशन में अनिवार्य होगा बर्थ सर्टिफिकेट। 
कनपूर टीचर गोलीकांड के 2 ISIS आंतकियों को फांसी की सजा। 
बीजेपी चुनाव समिति द्वारा दो-तीन दिन में जारी होगी एमपी के 35 कैंडिडेट्स की सूची। 
10 टीवी चैनल्स के 14 एंकर्स का बहिष्कार करेगा, इंडिया गठबंधन। 
भारतीय शेयर बाजार में दिखी तेजी सेंसेक्स 52 अंक की बढ़त के साथ 67,519 व निफ्टी 33 अंक की बढ़त के साथ 20,103 अंक पर हुआ बंद। 

Read Also : Today Gold-Silver Rate

Leave a Comment