इंडिया बनाम भारत विवाद क्या है ?

इन दिनों INDIA बनाम BHARAT विवाद खासा चर्चाओं में बना हुआ है हर कोई इस विवाद के बारें में बयानबाजी करके इस विवाद में उतर रहा है। इंडिया नाम को बीजेपी वाले अंग्रेजों की देन बता रहे है वहीं विपक्ष मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा करके संकीर्ण मानसिकता का हवाला दे रहे है। इंडिया नाम पर विवाद उस वक्त खड़ा हुआ जब विपक्षी दलों ने आम चुनाव से पहले मोदी सरकार के खिलाफ एक नया गठबंधन बनाया जिसका नाम I.N.D.I.A(𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚𝐧 𝐈 – 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚𝐧 𝐍𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐚𝐥 𝐃𝐞𝐯𝐞𝐥𝐨𝐩𝐦𝐞𝐧𝐭𝐚𝐥 𝐈𝐧𝐜𝐥𝐮𝐬𝐢𝐯𝐞 𝐀𝐥𝐥𝐢𝐚𝐧𝐜𝐞) दिया गया।
इंडिया बनाम भारत विवाद क्या है ?
इंडिया बनाम भारत विवाद उस वक्त रू हुआ जब विपक्षी दलों ने आम चुनाव से पहले एक नया गठजोड़ बनाया जिसका नाम I.N.D.I.A(इंडिया) रखा गया, तब से ही भाजपा को इस नाम से परहेज होने लगा और इंडिया नाम को अंग्रेजों की देन बता दिया। भाजपा का कहना है कि इंडिया गुलामी का प्रतिक है। यह नाम अंग्रेजों ने हिंदुस्तान पर जबरदस्ती से थोपा था ।
हालिया विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब G-20 की बैठक से पहले राष्ट्रपति के डिनर निमंत्रण पर प्रेसिडेंट ऑफ़ इंडिया ना लिखकर, प्रेसिडेंट ऑफ़ भारत लिखा गया। इसके अलावा RSS प्रमुख मोहन भागवत ने एक बयान में कहा है कि “हमें इंडिया शब्द का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए और भारत का इस्तेमाल करना चाहिए”। वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी इंडिया नाम बदलकर भारत करने की वकालत की है।
विपक्ष के बयान:
इंडिया(I.N.D.I.A) नाम बदलकर भारत करने पर विपक्ष ने भी सरकार की खासी आलोचना करना शुरू कर दिया है। विपक्ष के अनेक कद्दावर नेताओं के एक के बाद एक बयान आ रहे है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि इंडिया गठबंधन से ये लोग इतने बौखला गए है कि देश का नाम भी परिवर्तन करने पर आ गए है कल को हम अपने गठबंधन का नाम भारत कर देंगे तो क्या ये लोग भारत का भी नाम परिवर्तन कर देंगे?
वहीं कांग्रेस नेता शषि थरूर का कहना है कि मोदी सरकार की इस घिनौनी करतूत को रोकने के लिए विपक्षी गठबंधन इंडिया नाम को बदलकर भारत कर सकती है।

INDIA vs BHARAT आप किसके साथ है ?


इंडिया बनाम भारत: भारत सरकार द्वारा 18 सितंबर को शुरू होने वाले संसद के पांच दिवसीय विशेष सत्र में देश का नाम “इंडिया(I.N.D.I.A) से भारत” बदलने का प्रस्ताव पारित हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक।
इंडिया बनाम भारत विवाद पर आप क्या सोचते है कमेंट करके जरूर बताऐं। धन्यवाद

Leave a Comment