Union Budget 2024 : पूरा बजट एक नजर मे

यह बजट मोदी सरकार 3.0 का पहला यूनियन बजट है, इस बजट से प्रत्येक भारतीय को बड़ी आशा व अपेक्षा है। आम बजट को वित्त निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किया जा रहा है। अगर आप भी बजट की पल-पल की अपडेट जानना चाहते है तो एकदम सटीक जगह पर पहुंचे है।

Budget 2024 :

  • स्टार्ट अप को बढ़ावा देने के लिए एंजेल टैक्स खत्म किया।

  • एनपीएस में नियोक्ता का योगदान बढ़कर 14 प्रतिशत हुआ।

  • विदेशी कंपनियों पर काॅरपोरेट टैक्स 40 से घटाकर 35 प्रतिशत किया।

  • कैपिटल गेन की लिमिट बढ़ाई जाएगी।

  • स्टैंडर्ड डिडक्षन बढ़ाकर 75 हजार किया गया।

  • नई टैक्स रेजीम में 0-3 लाख रूपये तक कोई कर नही ।

  • 12 से 15 लाख रूपये तक की आय पर 20 प्रतिशत टैक्स।

  • 7 से 10 लाख रूपये तक की आय पर 10 प्रतिशत टैक्स।

  • इनकम टैक्स को आसान बनाया जाएगा।

  • दो तिहाई लोगों ने नया टैक्स रिजीम चुना।

  • टीडीएस और कैपिटल गेन को आसान बनाया जाएगा।

  • टीडीएस वक्त पर ना देना अपराध नही होगा।

  • 1 करोड़ घरों में पीएम सूर्य योजना से मुफ्त बिजली मिलेगी।

  • सोलर सेट्स भी सस्ते किए जाएंगे।

  • लिथियम बैटरी सस्ती की जाएगी।

  • सोना, चांदी पर सीमा शुल्क घटकर 6 प्रतिशत होगा।

  • पीएम ग्रामीण सड़क योजना का चौथा चरण प्रारंभ होगा।

  • बजट के दौरान शेयर बाजार में 12 00 अंक से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

  • रोजगार और स्किलिंग के लिए 1 लाख करोड़ का बजट जारी।

  • 5 साल में 4 करोड़ रोजगार देगी सरकार।

  • नौकरी के लिए पांच योजनाओं का पैकेज जारी।

  • कैंसर की 3 दवाओं को कस्टम ड्यूटी से फ्री किया गया।

  • एक्सरे मषीन के लिए कस्टम ड्यूटी में रियायत दी गई।

  • मोबाइल फोन, मोबाइल चार्जर पर सीमा शुल्क 15 प्रतिशत घटा।

  • एनपीएस वात्सल्य योजना शुरू की जाएगी।

  • जीएसटी से आम आमदी पर टैक्स कम हुआ, इससे केंद्र व राज्य सरकारों का राजस्व बढ़ा।

  • सीमा शुल्क को सरल बनाने के लिए होगी समीक्षा।

  • अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल काॅरिडोर का ऑफिस गया में बनेगा।

  • पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे बनेगा।

  • बजट में बिहार के लिए किए गए कई बड़े ऐलान।

  • बक्सर में गंगा नदी पर 2 लेन का पुल बनेगा।

  • काशी की तर्ज पर बोधगया में मंदिर कोरिडोर का निर्माण किया जाएगा।

  • नालंदा में पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।

  • शिपिंग इंडस्ट्री के लिए लिजिंग रिफाॅर्म किया जाएगा।

  • एनर्जी सिक्योरिटी सरकार की बड़ी प्राथमिकता।

  • कृषि सेक्टर का विकास पहली प्राथमिकता।

  • 10000 बायो रिसर्च सेंटर बनाए जाएंगे।

  • महिला और लड़कियों के लिए 3 लाख करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया।

  • 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को 1 साल की इंटर्नशिप दी जाएगी।

  • इंटर्नशिप पर हर माह 5 हजार रूपए दिए जाएंगे।

  • टाॅप 500 कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका दिया जाएगा।

  • आंध्र प्रदेश की नई राजधानी के लिए वितिय सहायता दी जाएगी।

  • अमरावती विकास के लिए 15 हजार करोड़ की सहायता दी जाएगी।

  • शिक्षा के लिए 10 लाख तक का लोन दिया जाएगा, 3 प्रतिशत के ब्याज पर मिलेगा लोन।

  • मुद्रा लोन 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रूपए किया गया।

  • बिहार में हाइवे के लिए 26 हजार करोड़ रूपए आवंटित।

  • ग्रामीण विकास के लिए 2.66 करोड़ रूपए आवंटित।

  • शहरी आवास योजना के लिए 10 लाख करोड़ रूपए आवंटित।

  • 1 करोड़ किसानों के लिए नेचुरल फाॅर्मिंग।

  • एजुकेशन लोन का सरलीकरण किया जाएगा, जिन्हें सरकारी योजनाओं के तहत कोई फायदा नहीं मिल रहा है, उन्हें देशभर के संस्थानों में एडमिशन के लिए लोन मिलेगा।

  • किसान, युवा, महिला और गरीबों के लिए अलग-अलग योजनाएं लाई जाएगी।

  • 6 करोड़ किसानों की जानकारी लैंड रजिस्ट्री पर लाई जाएगी।

  • 5 राज्यों में नए किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

  • बिहार, झारखंड, पष्चिम बंगाल, ओडिषा और आंध्र प्रदेष के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए विशेष स्कीम लाई जाएगी।

  • उच्च पैदावार वाली फसल की 9 किस्में लाई जाएगी।

  • महिला विशिस्ट कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन।

  • 400 जिलों में फसलों का डिजिटल सर्वे होगा।

  • 30 लाख युवाओं को रोजगार का मौका।

  • कृषि सेक्टर के लिए 1.52 लाख करोड़ रूपए आवंटित।

  • EPFO में नए पंजीकरण का फोकस।

  • मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर फोकस किया जाएगा।

  • 32 फसलों की 109 किस्में लाई जाएगी।

  • कृषि उत्पादकता बढ़ाने औतीन वर्षो में डीपीआई में किसानों और उनकी जमीन को किया जाएगा शामिल। जलवायु के अनुकूल किस्मों के विकास पर जोर।

  • कृषि उत्पादकता बढ़ाने और जलवायु के अनुकूल किस्मों के विकास पर जोर।

  • ग्लोबल इकोनाॅमी मुश्किल दौर में, भारतीय अर्थव्यवस्था चमक रही है।

  • देश की महंगाई 4 प्रतिशत के करीब।

  • कोर महंगाई दर 3.1 प्रतिशत के करीब।

  • बजट में मिडिल क्लास, रोजगार पर फोकस।

  • संसद में बजट सत्र हुआ शुरू।

  • केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बजट को मंजूरी मिली।

  • बजट के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा ‘ 2047 में विकसित भारत के सपने को पूरा करने की नीव रखेगा यह बजट।

  • वित्त मंत्री द्वारा आज लगातार 7वीं बार पेश किया आम बजट।

  • वित्त मंत्री आज पेश किया आम बजट 2024-25

Leave a Comment