नमस्कार साथियो, आज का गूगल डूडल प्रसिद्ध भारतीय पहलवान खशाबा दादासाहेब जाधव को समर्पित है।
आज के दिन इस महान भारतीय पहलवान का जन्म हुआ था, आज केडी जाधव का 97वां जन्मदिवस है, इसके उपलक्ष में गूगल ने उनके नाम का डूडल बनाकर उनकों श्रद्धांजलि दी।
जन्म | 15 जनवरी, 1926 |
निधन | 1984 |
साथियों खशाबा दादासाहेब जाधव स्वतंत्र भारत के पहले ऐसे पहलवान हुए जिन्होंने हेलसिंकी में 1952 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में काश्य पदक जीतकर इतिहास रचा था।
केडी जाधव के नाम एक उपलब्धि यह भी है कि उन्होंने तीन बार के फ्लाइवेट चैंपियन निरंजन दास की तीन बार हराया।
खशाबा दादासाहेब के नाम यह उपलब्धि होने के बावजूद भी उनको जीवन में अनेक प्रकारों से संघर्ष का सामना करना पड़ा, कहा जाता है कि उनके जीवन के अंतिम दिनों में वो राजनीति व अन्य खेल महासंघों के शिकार भी हुए और उन्हें नाना प्रकार की परेशानियों से दो-चार होना पड़ा।
वर्ष 1984 में भारत के इस रत्न ने दुनिया को अलविदा कह दिया, यह नाम आज भी गुमनामी में जी रहा था, अब हमारा फर्ज बनता है कि खशाबा दादासाहेब नाम को एक बार फिर से जिंदा करके उनको वो दर्जा दिलाए जिनके वो वाकई हकदार है।
आज के डूडल में खशाबा को कुस्ती करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी पर हमलावर रूख के रूप में दिखाया गया है।
