मेड़ता सिटी: 41000 रूपए प्रति क्विटल बिका जीरा, 3 दिन में 4000 की तेजी

मेड़ता सिटी: 41000 रूपए प्रति क्विटल बिका जीरा, 3 दिन में 4000 की तेजी
प्रदेश की विशिष्ट श्रेणी की मेड़ता कृषि उपज में अब मसाला फसल जीरा 41 हजारी बन गया है। जीरे ने सारे रिकाॅर्ड ध्वस्त कर दिए और इसके अधिकतम भाव 41 हजार रूपए प्रति क्विंटल से भी ऊपर पहुंच गए। मंडी इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब जीरा 41 हजार रूपए प्रति क्विंटल से ऊपर पहुंचा है। मंडी में जीरे के भावों में इतनी बड़ी उछाल आने से आवक भी बढ़ गई है। वहीं मंडी में गुरूवार को ढेरी बोली के लिए करीब 5 हजार क्विंटल जीरा पहुंच गया और शुक्रवार शाम तक ढेरी बोली लगती गई। व्यापारी सुमेरचंद जैन ने बताया कि उच्च क्वालिटी वाले जीरे की ढेरी अधिकतम 41 हजार प्रति क्विंटल तो न्यूनतम क्वालिटी का जीरा 33 हजार रूपए प्रति क्विंटल तक बिका है। जीरे के भावों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है, जिस वजह से किसान भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

जीरे के भावों में तेजी की वजह:

विदेशी व घरेलू डिमांड:

दरअसल जीरे की अभी विदेशी और घरेलू दोनों स्तर पर ही डिमांड बढ़ी हुई है। इसलिए बाजार में जीरे की मांग हैं अधिक मांग की वजह से ही जीरे के भावों में लगातार उछाल देखने का मिल रहा है।

इस बार कम पैदावार:

इस साल जीरे की पैदावार कम हुई है। कारण यह रहा कि मौसम ने साथ नही दिया। जब जीरे की फसल को तेज को तेज सर्दी की जरूरत थी तब सर्दी पड़ी नहीं और फिर भी बाद में जब फसल संभली तो बारिश हुई।

रंगत बनी रहने के आसार:

बाजार एक्सपर्ट के मुताबिक अभी कुछ दिन जीरे में रंगत बनी रहेगी। यानी जीरे में कोई बड़ी गिरावट नही आएगी। क्योंकि बाजार में जीरे की भारी डिमांड है। वही अन्य फसलों की भी मंडी में लगातार आवक बढ़ रही है। जिसके चलते किसानों में खुशी है।

इस सप्ताह कैसे बढ़े जीरे के भाव, 4 हजार तेजी

दिनभाव (क्विंटल में)
4 अप्रैल37,000 रूपए
5 अप्रैल39,000 रूपए
6 अप्रैल40,000 रूपए
7 अप्रैल41,000 रूपए

Leave a Comment