नमस्कार आप सभी का स्वागत है Aam-Mat के इस डिजिटल प्लेटफाॅर्म पर आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे आधार कार्ड से बैंक बैलेंस कैसे चेक करें ? ( How to check bank balance with Aadhaar card? )और आधार से बैंक बैलेंस चैक करने की प्रक्रिया क्या है ? (What is the procedure to check bank balance with Aadhaar ?) आज के इस पोस्ट के माध्यम से जानने का प्रयास करेगें।
साथियों वैसे आप सभी जानते है कि आधार कार्ड को सम्पूर्ण दस्तावेजों का आधार या स्तंभ माना जाता है यानि दस्तावेंज बनाते समय सबसे पहले हम आधार कार्ड ही बनाते है, और आधार कार्ड को बैंक से सत्यापित करवाने भी सरकारी आदेशानुसार अनिवार्य भी कर दिया है और नया खाता खोलते समय आधार की आवष्यकता भी पड़ती है। तो आप सोचते है कि हम जब भी किसी कियोस्क सेंटर पर पैसे निकालने जाते है तो आधार देना पड़ता है और आधार कार्ड सत्यापित करने के बाद बायोमैट्रिक माध्यम से पैसे निकाले जाते है। आज के इस पोस्ट में हम आधार से बैंक बैलेंस कैसे चेक करे ? यह जानेंगे।
Table of Contents
जरूरी शर्त ?
साथियों आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए आधार कार्ड का बैंक से लिंक होना अनिवार्य है अगर आपका आधार बैंक से लिंक है तो आप आसानी से घर बैठे अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकते है।
अगर आपका आधार बैंक से लिंक नही है तो जल्दी से आप अपने बैंक जाइए और अपने आधार कार्ड को बैंक से लिंक कीजिए।
प्रक्रिया:
- आधार से बैंक बैलेंस जानने के लिए निम्न प्रक्रिया को फाॅलो कीजिए।
- सबसे पहले आपको अपने डायल पैड पर *99# टाइप करना है और काॅल कर देना है।
- इसके बाद आपकी मोबाइल स्क्रीन पर अलग-अलग विकल्प आ जाएंगे जैसे- Send money, Request Money, Check Balance, My Profile, Pending Requests, Transaction आदि-आदि।
- इसके बाद आपकों चेक बैलेंस पर क्लिक करना है।
- अगर आपके पास कीपैड मोबाइल है तो 3 डायल करना है और सेंड विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको epi3 बटन पर क्लिक करके ओके कर देना है।
- आपके पास आपके बैलेंस की सम्पूर्ण जानकारी आ जाएगी।
आधार बैंक बैलेंस कैसे चेक करें ?
- अगर आपको आधार आपके बैंक से लिंक है तो सबसे पहले आपकों अपने मोबाइल पर *99*99*1# डायल करना है।
- इसके बाद आपकों अपने आधार के 12 अंक दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको फिर से 12 अंक दर्ज करके आधार नंबर की पुष्टि करनी है।
- इसके बाद अगर आपका खाता आधार से लिंक है तो आपके सामने आपका बैंक बैलेंस आ जाएगा।
USSD कोड:
अगर आपकों USSD कोड से बैंक बैलेंस जानना है तो सबसे पहले आपकों अपने खाते का USSD कोड डायल करना है। (नीचे सभी बैंकों का USSD कोड दे दिया है।)
इसके बाद आपको अपने डायल पैड पर अपना USSD कोड डायल करना है।
इसके बाद आपके सामने निम्न विकल्प खुल जाएंगे जो की इस प्रकार है।
- Account Balance
- Mini Statement
- Send Money Using MMID
- Send Money Using IFSC
- Show MMID
- Change MPIN
- Generate OTP
उपरोक्त विकल्प मे से आपको बैंक बैलेंस ऑप्शन का चयन करना है।
इसके बाद आपको अपने उसी नंबर के माध्यम से सेंड पर क्लिक कर देना है जो बैंक से लिंक है।
इसके बाद आपके सामने आपके खाते का जमा राशि आपकों दिख जाएगी।
S. No. | Bank Name | USSD Code |
---|---|---|
1. | Abhyudaya Co-op Bank | *99*87# |
2. | Allahabad Bank | *99*54# |
3. | Andhra Bank | *99*59# |
4 | Apna Sahakari Bank | *99*85# |
5. | Axis Bank | *99*45# |
6. | Bank of Baroda | *99*48# |
7. | Bank of India | *99*47# |
8. | Bank of Maharashtra | *99*61# |
9. | Bhartiya Mahila Bank | *99*86# |
10. | Canara Bank | *99*46# |
11. | Central Bank of India | *99*51# |
12. | Corporation Bank | *99*57# |
13. | DCB Bank | *99*65# |
14. | Dena Bank | *99*78# |
15. | Federal Bank | *99*72# |
16. | Gujarat State Co-op Bank | *99*90# |
17. | Hasti Co-op Bank | *99*89# |
18. | HDFC Bank | *99*43# |
19. | ICICI Bank | *99*44# |
20. | IDBI Bank | *99*49# |
21. | Indian Bank | *99*58# |
22. | Indian Overseas Bank | *99*52# |
23. | IndusInd Bank | *99*69# |
24. | Janata Sahakari Bank | *99*81# |
25. | Karnataka Bank | *99*76# |
26. | Karur Vysya Bank | *99*75# |
27. | Kotak Mahindra Bank | *99*68# |
28. | Mehsana Urban Co-op Bank | *99*82# |
29. | Nainital Bank | *99*80# |
30. | NKGSB Co-op Bank | *99*83# |
31. | Oriental Bank of Commerce | *99*53# |
32. | Punjab & Sind Bank | *99*71# |
33. | Punjab National Bank | *99*42# |
34. | Punjab and Maharashtra Co-op Bank | *99*88# |
35. | RBL Bank | *99*79# |
36 | Saraswat Bank | *99*84# |
37. | State Bank of India | *99*41# |
38. | State Bank of Bikaner & Jaipur | *99*70# |
39. | State Bank of Hyderabad | *99*60# |
Missed Call के माध्यम से जानकारी:
अगर आप मिस काॅल के माध्यम से अपने खाते की जमा राशि को जानना चाहते है तो आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के माध्यम से अपने बैंक के कस्टबर स्पोर्ट पर डायल करना है वहां आपकों बैंक बैलेंस की जानकारी के लिए विकल्प दिया जाएगा उस पर क्लिक करना है आपकों बैंक स्वतः आपके खाते की राशि बता दी जाएगी।
Mobile App के माध्यम से:
अगर आप अपने मोबाइल एप्प से अपने खाते की जानकारी लेना चाहते है तो आपको सबसे पहले अपने बैंक का आधिकारिक एप्प को डाउनलोड करना है या ब्राउजर में जाकर लाॅगिंन करना है इसके बाद आपकों वहां पर बैंक बैलेंस के लिए विकल्प दिया जाएगा जिसकों आप ओटीपी सत्यापन के बाद देख सकते है।
इसके लिए आपके खाते में इंटरनेट बैंकिंग ऑन होना अनिवार्य है अगर आपके खाते में इंटरनेट बैंकिंग चालू नही है तो उसकों बैंक के माध्यम से चाूल करवाना अनिवार्य है।
संपूर्ण निष्कर्ष:
साथियों आज के इस पोस्ट में हमने आधार कार्ड व अन्य माध्यमों के माध्यम से खाते की राशि को जानने की तरीका बताया है उपरोक्त जानकारी में अगर आप किसी भी एक माध्यम से अपने खाते की राशि जानने का प्रयास करेंगे तो आप आसानी से जान पाएंगे।
आपकों हमारी यह पोस्ट पंसद आई तो इसे अपने अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर साझा करे, आपका बहूमूल्य समय देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
