E-Shram Card Kya Hai ? Kaise Banaye

साथियों भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों व कामगारों को मुख्य धारा में लाकर उनके उत्थान के लिए शुरू की गई योजना ई श्रम कार्ड है, इस योजना को लागु करने के पीछे सरकार का उद्देश्य है मजदूरों व कामगारों को लाभ पहुंचाना, तो साथियों इसी को ध्यान में रखते हुए आज के इस पोस्ट में जानेंगे की ई श्रम कार्ड क्या है? ई श्रम कार्ड कैसे बनाए? ई श्रम कार्ड बनवाने की योग्यता, कार्ड बनवाने के बाद के फायदे, आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे।

क्या आपने अपना E-Shram Card बनवा लिया है ?

ई श्रम कार्ड(e-Shram Card) :

योजना ई श्रम कार्ड
प्रारंभ26 अगस्त 2021
लाभार्थी 50 करोड़ से अधिक(असंघटित क्षेत्र श्रमिक)
मंत्रालयश्रम एवं रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labour and Employment)
आवेदक आयु16 से 59 वर्ष
दस्तावेजआधार कार्ड
बैंक बचत खाता
मोबाईल नंबर
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
टोल फ्री 14434
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://eshram.gov.in/

ई श्रम कार्ड क्या है ? (What is the E-Shram card?)

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ई श्रम कार्ड की योजना का प्रारंभ 26 अगस्त 2021 को चालू किया गया है, इस योजना का लाभ असंगठित कामगारों के अलावा वह लोग भी ले सकते है जिनकी मासिक आय 15 हजार से कम है, इस योजना के तहत अब तक 50 करोड़ से अधिक लोगों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है, ई श्रम कार्ड मे यूनिक 12 अंकों के नंबर होते है जैसे आधार कार्ड में होते है। अगर आप भी एक श्रमिक है या स्टूडेंट है या फिर बेरोजगार है तो आप भी यह कार्ड जरूर बनवा ले क्योंकि इस कार्ड में अनेक फायदे मिलने वाले है।
साथियों ई श्रम कार्ड बनवाने के पीछे भारत सरकार की असली मंशा साफ है असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को कई प्रकार के लाभ प्रदान करना है, जैसा की आप सभी जानते है कोरोना जैसी खतरनाक महामारी में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सरकार वित्तिय सहायता पहुंचाना चाहती थी मगर सही से सरकार के पास डेटा नही होने की वजह से उन श्रमिकों की सहायता सरकार नही कर पाई, ऐसे में जिन श्रमिकों को सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए था उनकों लाभ नही मिल पाया था, इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ई श्रम कार्ड को जारी किया। इस योजना का लाभ देश के प्रत्येक राज्य के लोग ले सकते है, ई श्रम कार्ड की मदद से असंगठित क्षेत्र के कामगारों का डेटा भारत सरकार के पास होगा।

ई श्रम कार्ड के फायदे (Advantages of E Shram Card)

  • साथियों अगर आप ई श्रम कार्ड बनवा लेते है तो आपकों अनेक फायदे मिलने वाले जो की निम्न है।
  • आप सभी जानते है भारत सरकार ऐसी अनेक योजनाओं को लेकर आती है जो की गरीब, मजदूर, मध्यम वर्ग के कामगारों के लिए होती है लेकिन कई बार उन योजनाओं का लाभ जिन लोगों को मिलना चाहिए उनको नही मिल पाता है अगर आप यह कार्ड बनवा लेते है तो सरकार की योजनाओं की पहुंच आप तक और आसान हो जाएगी।
  • इस कार्ड को आप घर बैठे आसानी से ऑनलाइन आवेदन करके बनवा सकते है।
  • अगर यह कार्ड आप बनवा लेते है तो आपकों सरकार अनेक प्रकार की सहायता प्रदान करेगी।
  • ई श्रम कार्ड बनवाने के पीछे सरकार का असली मकसद असंगठित क्षेत्र के कामगारों का डेटा एकत्र करना है।
  • ई श्रम कार्ड अगर आप बनवा लेते है तो आपको एक नया पहचान पत्र मिल जाएगा जैसे की आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड की तरह।
  • अगर कोई श्रमिक ई श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण करता है उनको भारत सरकार की ओर से से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ दिया जाता है जिसका प्रथम साल का प्रीमियम सरकार द्वारा वहन किया जाता है।
  • अगर आप ई श्रम कार्ड बनवा लेते है तो भारत सरकार की अन्य योजना आयुष्मान भारत योजना, पीएम श्रम योगी मानधन योजना जैसी अनेक प्रकार की योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है।
  • अगर आपकों सरकार की और से किसी सरकारी योजना का पहले से लाभ मिल रहा है तो वह डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी के बैंक खाते में भेज दिया जाएगा।
  • हमारे कहने का तात्पर्य है अगर आप यह कार्ड बनवा लेते है तो आपको अनेक फायदे ही मिलते है, क्योंकि यह कार्ड बनवाने पर आपको किसी भी प्रकार का कोई भुगतान नही करना पड़ता है।

ई श्रम कार्ड बनाने की योग्यता (Eligibility for making e Shram Card)

अगर आप भी ई श्रम कार्ड बनवाने के इच्छुक है तो आपके पास निम्न योग्यताओं का होना अनिवार्य है इनमे से अगर आप किसी भी एक योग्यता को पुरा करने में अक्षम होते है तो यह कार्ड आपका नही बन पाएगा।

  • आवेदक भारतीय होना जरूरी हैं।
  • आवेदक की आयु 16 से 59 वर्ष के बीच में होनी अनिवार्य है।
  • आवेदक श्रमिक ईपीएफओ या ईएसआईसी या एनपीएस(सरकारी वित्त पोषित) नही होना चाहिए, कहने का तात्पर्य किसी भी प्रकार का सरकारी कर्मचारी नही होना चाहिए।
  • श्रमिक आयकर दाता नही होना चाहिए, मतलब श्रमिक कर प्रदाता नही होना चाहिए।
  • मोबाईल नंबर आधार कार्ड से जुड़े होना जरूरी है।
  • अगर आप इन सभी योग्यताओं पर खरे उतरते है तो आपका ई श्रमिक कार्ड आसानी से 10 मिनट में बन सकता है।

ई श्रम कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज (Documents Required for e Shram Card)

अगर आप भी ई श्रम कार्ड बनवाने के इच्छुक है तो आपके पास निम्न दस्तावेज होना जरूरी है।

  • आधार कार्ड
  • बैंक बचत खाता
  • मोबाईल नंबर

अगर आपके पास उपर्युक्त दस्तावेज है तो आप ई श्रम कार्ड बनवा सकते है।

ई श्रम कार्ड कैसे बनाएं ?(How to make E Shram Card?)

साथियों ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए आपकों किसी भी सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की आवष्यकता नही है इसे आप अपने मोबाईल फोन के माध्यम से घर बैठे बना सकते है, अगर आप मोबाईल से नही बनाना चाहते है तो आप किसी भी ई-मित्र केंद्र पर भी जाकर आसानी से बनवा सकते है।
साथियों अगर आप ई श्रम कार्ड घर बैठे बनवाना चाहते है तो निम्न स्टेप को फाॅलों करके आसानी से अपने लिए ई श्रम कार्ड बनवा सकते है यह प्रकिया केवल ऑनलाइन ही संपन्न होती है इसमें आपकों किसी भी प्रकार के दफ्तर के चक्कर नही लगाने पड़ते है।

  • प्रथम चरण : सबसे पहले आपकों अपने मोबाईल या कंम्प्यूटर में गूगल ब्राउजर को open कर लेना है और ई श्रम पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट(https://eshram.gov.in/) पर जाना है।
  • दुसरा चरण: इसके बाद आपकों ई श्रम पोर्टल के मुख्य पृष्ठ पर रजिस्ट्रर ऑन ई श्रम का ऑप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है।
  • तीसरा चरण: इसके बाद आपको वो मोबाईल नंबर डाल देने है जो की आपके आधार कार्ड से जुड़े है, इसके बाद आपकों दिए हुए काॅलम में केप्चा कोड डालने है।
  • चौथा चरण: इसके बाद आपके सामने दो विकल्प होंगे उन दोनो पर NO ही क्लिक करके Send OTP पर क्लिक करना है।
  • पांचवा चरण: अब आपके मोबाईल नंबर पर एक ओटीपी आएगा उसको दर्ज करना है और सबमिट पर क्लिक कर देना।
  • छठा चरण: इस प्रकिया के पूर्ण होने के बाद अगले पेज पर ई श्रम कार्ड के लिए फाॅर्म ओपन हो जाएगा जिसमें आपकों अपनी निजी जानकारी, आपका पत्ता, आपकी षैक्षिक योग्यता, आपकी योग्यता, ईमेल व बैंक की जानकारी पूछेगा जिसको आपको सही से भरना है, और सबमिट पर क्लिक कर देना है।
  • सातवां चरण: इसके बाद आपके सामने आपका ई श्रम कार्ड दिखाई देगा जिसको आप अपने मोबाईल फोन या लेपटाॅप-कंम्प्यूटर में पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर लेना हैं।

ई श्रम पोर्टल पर लाॅगिंन कैसे करे ? (How to login on E Shram Portal?)

अगर आपका ई श्रम कार्ड बन गया है और आप चाहते है की मैं अपने ई श्रम पोर्टल के माध्यम से अपने कार्ड का स्टेटस देखू तो आपको निम्न स्टेप फाॅलो करना है।

स्टेप 1: सबसे पहले आपको ई श्रम की आधिकारिक वेबसाईट(https://eshram.gov.in/) पर आना है।
स्टेप 2: इसके बाद आपके सामने एक लाॅगिंन का विकल्प खुलेगा जिस पर क्लिक करना है।
स्टेप 3: इसके बाद आपको अपने रजिस्ट्रर ईमेल आईडी और पासवर्ड लगा लेना है।
स्टेप 4: इसके बाद आपको केप्चा कोड दिखाई देगा उसकों भर लेना है और लाॅगिंन पर क्लिक कर देना है।
स्टेप 5: इसके बाद आप ई श्रम के मुख्य पृष्ठ पर आ जाएगें जहां से आप अपने कार्ड का स्टेटस भी चेक कर सकते है और अन्य कार्ड के लिए आवेदन भी कर सकते है।

ई श्रम कार्ड हेल्प लाईन(E-shram Card Helpline Number )

साथियों कई बार क्या होता है हमारे पास पर्याप्त जानकारी होने के बाद भी हम अपने कार्ड को बनवाने के लिए कामयाब नही हो पाते या फिर हमारे सामने कोई और समस्या आ जाती है इन सभी समस्याओं से निपटने के लिए भारत सरकार द्वारा एक निशुल्क सेवा नंबर भी जारी किया गया है जिसकी मदद से हम अपनी समस्या का समाधान कर सकते है।
फोन नंबर: 011-23389928
टोल फ्री: 14434
ईमेल: eshramcare-mole[at]gov[dot]in

FAQ :

ई श्रमिक कार्ड का क्या उपयोग है?

ई-श्रम पोर्टल के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड जारी किया जाएगा। अगस्त 2021 में, सरकार ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए ई-श्रम पोर्टल लॉन्च किया।

मैं अपना ई श्रम कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकता हूं?

आप अपना आधार कार्ड नंबर और आपके आधार कार्ड पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें। अब व्यक्तिगत विवरण जैसे व्यवसाय आदि और बैंक विवरण दर्ज करें। अब सबमिट बटन पर क्लिक करें और ई श्रम कार्ड पीडीएफ डाउनलोड करें।

मैं अपना ई श्रम कार्ड कैसे चेक करूं?

यदि श्रमिक लाभ प्राप्त नहीं करते हैं, तो वे आधिकारिक वेबसाइट यानी www.eshram.gov.in पर ऑनलाइन स्थिति की जांच कर सकते हैं। लेकिन सुनिश्चित करें कि ई-श्रम कार्ड और सभी विवरण लाभ प्राप्त करने के लिए मान्य हैं।

मैं अपने ई श्रम कार्ड का दावा कैसे करूं?

पोर्टल पर पंजीकरण के बाद, श्रमिकों को एक अद्वितीय 12 अंकों की संख्या के साथ अपना ई-श्रम कार्ड प्राप्त होगा और वे भारत में कहीं भी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत कल्याणकारी लाभों का लाभ उठा सकेंगे। 16 से 59 वर्ष की आयु के बीच और असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला कोई भी कर्मचारी ई-श्रम कार्ड के लिए पात्र है।

ई श्रम कार्ड कैसे कैंसिल करें?

चरण 1 अपने मोबाइल फोन से 14434 पर कॉल करें।
Step 2 कॉल रिसीव होते ही अपना नाम और ई-श्रम कार्ड नंबर दें।
चरण 3 अब आपको यह अनुरोध करना होगा कि आपने गलती से ई-श्रम कार्ड पंजीकृत कर लिया है।
चरण 4 आपको उन्हें ई श्रम कार्ड रद्द करने या रद्द करने के लिए कहना होगा।

सारांश:

साथियों आज के इस पोस्ट में हमने विस्तार पूर्वक ई श्रमिक कार्ड बनवाने की प्रकिया को जाना है, इस प्रक्रिया को आप स्टेप बाई स्टेप फाॅलो करके आप अपने लिए या फिर अपने परिवार के किसी भी अन्य सदस्य के लिए नया ई श्रमिक कार्ड बनवा सकते है, साथियों इस प्रक्रिया को फाॅलो करने के बाद भी अगर आपका ई श्रमिक कार्ड नही बनता है तो आप हमारे कमेंट बाॅक्स में अपनी समस्या को लिखकर भेज सकते है, हम पूरी कोशिश करेंगे आपकी समस्या के निवारण की, आज की पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, इस पोस्ट को अपने अन्य साथियों के साथ जरूर शेयर करे।

Leave a Comment