चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग, भारत दुनिया का ऐसा कारनामा करने वाला चौथा देश बना, चांद के दक्षिण ध्रुव पर जाने वाला पहला देश बना भारत !
आज भारत व प्रत्येक भारतीय के लिए यह गौरव का पल हो सकता है चंद्रयान 3 को लेकर भारत इतिहास रचने के बेहद करीब पहुंच चुका है कहने का तात्पर्य है चंद्रयान 3 से अब चांद चंद कदम की दूरी पर स्थित है।
चंद्रयान 3 की लैंडिंग:
इसरो के मुताबिक आज शाम 6.04 मिनट पर चंद्रयान 3 चांद की सतह पर साॅफ्ट लैंडिंग करेगा इस लैंडिंग से शुरू के 20 मिनट बेहद नाजुक होने वाले है। चंद्रयान 2 की आंशिक असफलता के बाद 14 जुलाई को 3.35 मिनट पर आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से चंद्रयान 3 कों लाॅन्च किया गया था।
लैंडिंग के बाद:
अगर लैंडर चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंड हो जाता है तो प्रज्ञान रोवर इससे बाहर निकलकर चांद की सतह पर आएगा, इसके बाद विक्रम लैंडर और प्रज्ञान एक-दूसरे की तस्वीरें लेंगे और पृथ्वी पर इसरों को भेजेंगे और महज 41 दिन में 3.84 लाख किमी का सफर तय करेगा। अगर भारत इस मिशन में सफलता पा लेता है तो चांद के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश बन जाएगा।
चंद्रमा पर लैंड करने से 2 घंटे पहले चंद्रयान 3 का लैंडर पृथ्वी पर चांद की यथास्थिति की जानकारी देगा अगर तय मानकों पर सबकूछ खरा उतरता है तभी आज चंद्रयान 3 का लैंडर चांद पर उतरेगा नही तो 27 अगस्त को इसकी साॅफ्ट लैंडिंग करवाई जाएगी।
इसरों का कहना है कि पूरी तरह सिस्टम अभी की स्थिति में नाॅर्मल है और बेंगलुरू ऑफिस में मिशन ऑपरेशन टीम की तैयारी पूरी है, 5 बजकर 44 मिनट पर जैसे ही लैंडर अपनी सही स्थिति में आएगा तो इसरो की टीम आटोमेटिक लैंडिंग सीक्वेंस लाॅन्च कर देगी।
