महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद प्रिंस चार्ल्स तृतीय ब्रिटेन के नए किंग बन गए है, इन्हें चार्ल्स किंग-तृतीय के नाम से भी जाना जाता है, आज के इस पोस्ट के माध्यम से हम किंग चार्ल्स के जीवन के बारें में जानेंगे, साथ ही प्रिंस के उन विवादों के बारें में भी बात करेंगे जिन्होंने प्रिंस की छवि को धूमिल किया है।
जीवन परिचय:
जन्म: प्रिंस चार्ल्स तृतीय का जन्म 14 नवंबर 1948 को को बकिंघम पैलेस, लंदन में हुआ।
शिक्षा: कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से कला में स्नातकोत्तर की मानद डिग्री प्राप्त की।
परिवार: प्रिंस चार्ल्स के परिवार में उनकी दो पत्नियों के अलावा उनके दो बेटे भी है।
पहली पत्नी का नाम डायना है जिनसे दो बेटे हुए प्रिंस विलियम व प्रिंस हैरी।
वहीं दूसरी पत्नी का नाम कैमिला पार्कर है।
प्रिंस चार्ल्स तृतीय:
ब्रिटिश इतिहास में सबसे लंबे समय तक राजगद्दी के उत्तराधिकारी रहने वाले 73 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स अब ब्रिटेन के सबसे उम्रदराज नए सम्राट बन गए है। प्रिंस चार्ल्स ने उत्तराधिकारी के तौर पर करीब 70 वर्ष काम किया है, चार्ल्स ब्रिटिश परिवार के ऐसे सदस्य हैं जिनके प्यार और विवाद के किस्से दुनिया भर में मशहूर रहे हैं, जैसे, 1995 में एक इंटरव्यू में प्रिंस ने कैमिला पार्कर के साथ अपने प्रेम संबंधों को स्वीकार कर लिया, इसके ठीक एक साल बाद इनका पत्नी डायना से तलाक हो गया, वर्ष 2021 में ब्रिटेन के दो अखबारों ‘द संडे टाइम्स और ‘द डेली मेल’ के रिपोर्ट के मुताबिक प्रिंस चार्ल्स की संस्था प्रिंस ऑफ़ वेल्स चैरिटेबल फंड दूसरे देशो के अमीरों से पैसे लेकर उन्हें नाइटहुड की उपाधि और नागरिकता दिलाने में शामिल है। पैराडाइज पेपर्स के अनुसार चार्ल्स ने क्लाइमेट चेंज पर काम करने वाली कंपनी ऑफ़शोर में गुप्त तौर पर पैसे लगाए हैं जिसके बाद से वे क्लाइमेट चेंज को लेकर काफी पैरवी करते नजर आ रहे हैं ताकि कंपनी को फायदा हो सके, कैमिला से इनकी शादी की खास बात यह थी कि इन्होंने आशीर्वाद समारोह में पष्चाताप भी किया था जिसमें दोनों ने अपने बुरे कर्मों को कबूलते हुए माफी मांगी थी।
शिक्षा-दीक्षा:
चार्ल्स ने 7 नवंबर 1956 को वेस्ट लंदन के हिल हाउस स्कूल से अपनी पढ़ाई की शुरूआत की, स्कूल के फाउंडर और प्रेसिडेंट स्टुअर्ट टाउनेंड ने उन्हें आम स्टूडेंट्स की तरह पढ़ाया, चार्ल्स ने स्कूलिंग स्काॅटलैंड के गोडोंन टाउन में पूरी की। उन्होंने कैंब्रिज के ट्रिनिटी काॅलेज से कला में स्नातक किया, 2 अगस्त 1975 को इन्हें कैंब्रिज से कला में ही स्नाकोत्तर की मानद डिग्री से सम्मानित किया गया, चार्ल्स ने फरवरी 1981 में खुद से 13 साल छोटी डायना के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे डायना ने स्वीकार कर लिया। 24 जुलाई 1981 को दोनों पति-पत्नी बन गए, इनके दो बेटे प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी हुए, लेकिन चार्ल्स का कैमिला पार्कर बोल्ज नाम की शादीशुदा महिला से अफेयर के चलते 1996 में डायना से तलाक हो गया, 31 अगस्त 1997 को पेरिस में डायना की कार दुर्घटना में मौत के बाद चार्ल्स और कैमिला ने 2005 में शादी कर ली।
परिवार:
एलिजाबेथ द्वितीय और ड्यूक फिलिप की पहली संतान के रूप में प्रिंस चार्ल्स का जन्म बकिंघम पैलेस में हुआ, चार्ल्स के परनाना किंग जाॅर्ज पंचम ने निर्णय लिया था कि ब्रिटिश राजकुमार या राजकुमारी की पदवी और राॅयल हाइनेस केवल शाही पुरूष संतानों और पोतों को दी जाएगी, लेकिन 22 अक्टूबर 1948 में इनके नाना जाॅर्ज पंचम ने एक नया पत्र जारी किया जिसमें राजकुमारी एलिजाबेथ और राजकुमार फिलिप की किसी भी संतान को भी ये सम्मान दिए जाने के आदेश दिए गए।
इनकी नानी की मौत के बाद इनकी मां महारानी बनीं, चार्ल्स जब तीन साल के थे, तभी मां को राजगद्दी मिलने पर वे उन सात देशो के उत्तराधिकारी बन गए, जिन पर उनकी मां राज करती थीं, इनकी एक बहन ऐनी है, जिन्हें प्रिंसेस राॅयल कहा जाता है।
रोचक तथ्य:
द संडे टाइम्स के अनुसार प्रिंस चार्ल्स राजा बनने के बाद 775 कमरों वाले ऐतिहासिक शाही घर में नही रहना चाहते हैं।
1952 के बाद पहली बार ऐसा होगा जब ब्रिटेन के राष्ट्रगान का शब्द होगा- ‘गाॅड सेव द किंग’ इससे पहले गाॅड सेव द क्वीन था।
सम्राट के रूप में, चार्ल्स के पास अब अपना पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस नही होगा, सम्राट की कोई व्यक्तिगत पहचान नही रहती है।
विवाद:
प्रिंस चार्ल्स का नाम स्पेन के ब्रिटिश राजदूत की बेटी जोर्जियाना रशेल, अर्थर वेलेस्के, ड्यूक ऑफ़ वेलिंगटन की बेटी लेडी जेन वेलेस्के, डेविना शेफिल्ड, माॅडल फियोना वाॅटसन, लक्जेमबर्ग की प्रिसेंस मारिया एस्ट्रीट आदि से भी जुड़ चुका है।
चार्ल्स पर सबसे बड़ा आरोप है कि उन्होंने ओसामा बिन लादेन के सौतेले भाई शेख बकर और शफीक बिन लादेन से 2013 में लंदन में मुलाकात की और चैरिटी के तौर पर 10 लाख पाउंड लिए थे।
