दिल्ली के रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल का आह्वान

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महारैली की है, जिसमें उन्होंने विपक्षी दलों को एकजूट होकर लोकतंत्र बचाने का आह्वान भी किया है, उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए कहा है कि देश में पहली बार ऐसा प्रधानमंत्री आया है सुप्रीम कोर्ट के आदेश और संविधान को स्वीकार नहीं करते है।
इस महारैली में उनका फोकस विपक्षी एकता को लेकर रहा है, और दिल्ली में केंद्र द्वारा लाए गए अध्यादेश का विरोध करने का आह्वान करते हुए लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजूट होने का आग्रह किया है।
अरविंद केजरीवाल ने अपने भाषण में कहा है कि 140 करोड़ लोग मिलकर इस अध्यादेश का विरोध करेगें और देश में लोकतंत्र को बचाऐंगे।
केजरीवाल का मानना है कि वो इस अध्यादेश को केंद्र सरकार को वापस लेने के लिए मजबूर करेंगे, उन्होंने देश की जनता को चेताते हुए कहा की अगर आप सचेत नही हुए तो दिल्ली की तर्ज पर यह कानून पूरे देश में भी लाया जा सकता है।
प्रधानमंत्री मोदी जी अब सुप्रीम कोर्ट से भी ऊपर हो गए है, वो सुप्रीम कोर्ट को नही मानते है।

Leave a Comment