अक्षय कुमार बनें भारतीय नागरिक, जानिए कैसे मिलती है भारत की नागरिकता ?

15 अगस्त भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खिलाड़ी कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को साझा करते हुए लिखा है “दिल और सिटीजनशिप दोनों हिंदुस्तानी” इसके साथ अक्षय ने अपनी नागरिकता का प्रमाण पत्र भी साझा किया।
इससे पहले अक्षय कुमार के पास कनाडा की नागरिकता थी और वो लंबे समय से भारत की नागरिकता लेने की कवायद में जुटे हुए थे।

कैसे मिलती है भारत की नागरिकता ?

  • अक्षय कुमार को भारत की नागरिकता अधिनियम, 1955 की धारा 5(1)(जी) के तहत गृह मंत्रालय के द्वारा दी गई है।
  • अगर कोई विदेशी नागरिक भारत की नागरिकता लेना चाहता है तो उसे इसी अधिनियम के तहत भारत की नागरिकता प्राप्त हो सकती है।

शर्ते:

  • भारत की नागरिकता प्राप्त करने के लिए निम्न शर्ते पूरी होना अनिवार्य हैं।
  • भारत की नागरिकता प्राप्त करने वाले व्यक्ति को पांच साल से भारत के विदेशी नागरिक(ओवरसीज इंडियन सिटीजन) के रूप में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
  • नागरिकता के लिए आवेदन करने से पहले एक साल तक भारत में रहा हो, इसके अलावा एक साल की अवधि से ठीक पहले के आठ साल के दौरान कम से कम 6 वर्ष तक भारत में रहना अनिवार्य है।

दस्तावेज:

  • भारत की नागरिकता प्राप्त करने के लिए आपके पास निम्न दस्तावेजों को होना अनिवार्य है –
  • अगर कोई व्यक्ति भारत की नागरिकता पाना चाहता है तो उसके पास वैध विदेशी पासपोर्ट की एक प्रति और धारा 7 ए के तहत भारत के विदेशी नागरिक के रूा में पंजीकरण प्रमाण पत्र की एक प्रति भी होना अनिवार्य है। अगर यह दस्तावेज व उपरोक्त शर्तो को कोई विदेशी नागरिक पूरा करता है तो उसकों भारत की नागरिकता मिल सकती है।

ओवरसीज इंडियन क्या है ?

भारतीय संसद के 2003 के नागरिकता संशोधन विधेयक के तहत विदेशो में बसे भारतीय मूल के लोगों के लिए भारत की नागरिकता का प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। जिसे ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ़ इंडिया का कहा गया। इस विधेयक के मुताबिक कोई भी व्यक्ति जो भारत के संविधान के लागू होने के बाद भारत का नागरिक रहा हो। जिसने बांग्लादेश व पाकिस्तान को छोड़कर दुनिया के किसी अन्य देश की नागरिकता ग्रहण कर ली हो वो नागरिकता अधिनियम 1955 के अधीन पंजीकरण करवा सकता है। यदि उसके देश द्वारा दोहरी नागरिकता का प्रावधान कर रखा हो।
पंजीकरण करने वाला व्यक्ति पांच साल में से एक साल भारत में रहना अनिवार्य है इस शर्ते को पूरा करने वाले को भारत की नागरिकता प्रदान की जा सकती है। भारत अभी दुनिया भर के 16 देशो में बसे भारतीय मूल के निवासियों को दोहरी नागरिकता प्रदान करता है। क्योंकि इन 16 देशो में दोहरी नागरिकता का प्रावधान है। अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया सहित 16 देशो के नागरिक दोहरी नागरिकता ग्रहण कर सकते है।

अक्षय ने कनाडा की नागरिकता क्यों ली ?

अक्षय कुमार ने बताया कि जब उनकी बैक टू बैक 15 फिल्म फ्लाॅप हो गई और बाॅलीवुड में काम ना के बराबर मिलने लगा तब उन्होने अपने दोस्त के कहने पर कनाडाई नागरिकता के लिए आवेदन किया और उन्हें कनाडा की नागरिकता मिल गई। मगर जब अंतिम दो फिल्म रिलीज हुई तो दोनों ही सुपरहिट साबित हुई तब उसके दोस्त ने फिर से बाॅलीवुड में काम करने के लिए प्रेरित किया और मुझे फिर से भारत भेज दिया। इसके बाद मैने 2019 में कनाडाई पासपोर्ट रद्द करवाने व भारत का पासपोर्ट बनवाने के लिए फिर से आवेदन कर दिया और तब से मैं फिर से भारत की नागरिकता प्राप्त करने की कवायद में जूट गया हूं।
15 अगस्त 2023 का दिन अक्षय कुमार के लिए बेहद खास दिन रहा क्योंकि आज अक्षय को भारत की नागरिकता मिल गई। जिसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी।

Leave a Comment