GADAR 2 ने तोड़ा KGF 2 का रिकॉर्ड, क्या PATHAAN का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी ?

11 अगस्त को जब से गदर-2 ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है एक के बाद एक रिकाॅर्ड अपने नाम कर रही है। फिल्म को दर्शको का भरपूर प्यार मिल रहा है इसी की बदौलत आज फिल्म ने KGF 2 के रिकाॅर्ड को तोड़ दिया है। यह कारनामा फिल्म ने अपने 16 दिनों में ही कर दिया है। शनिवार को फिल्म ने अपने 16वें दिन 13.75 करोड़ की कमाई की जिससे फिल्म का नेट बाॅक्स ऑफिस कलेक्शन 439.95 करोड़ रूपए हो गया। KGF 2 का हिंदी वर्जन 434.70 करोड़ रूपए लाइफ टाइम कलेक्शन था।
गदर 2 को एक फिल्म के तौर पर ना देखकर लोग इसे एक इमोशन मान रहे है। अब गदर 2 से ऊपर हिंदी बाॅक्स ऑफिस में सर्वाधिक कमाई करने वाली दो फिल्में है। गदर 2 हिंदी बाॅक्स ऑफिस पर सर्वाधिक कमाई करने वाली सूचि में तीसरे नंबर पर आ गई है।
इस सूची में नंबर 1 पर शाहरूख खान की ‘पठान’ मूवी है जिसने अपने हिंदी वर्जन में 543 करोड़ की कमाई की है। वहीं दूसरे स्थान पर बाहुबली 2 है जिसने अपने हिंदी वर्जन से 510 करोड़ कमाए है। इस सूची में नंबर 3 पर गदर 2 है जिसने हिंदी वर्जन में अब तक 439 करोड़ की कमाई करके KGF 2 के 434.70 करोड़ के रिकाॅर्ड को तोड़ दिया है।

बाहुबली व पठान का रिकाॅर्ड:

अपने 16 दिनों में जबरदस्त कमाई करके गदर 2 तीसरी बड़ी फिल्म तो बन गई है अब उसके ऊपर बाहुबली 2 व पठान है। बाहुबली 2 का रिकाॅर्ड तोड़ने के लिए उसे अब 60 करोड़ रूपए और कमाने होंगे। वहीं पठान के रिकाॅर्ड तोड़ने के लिए 100 करोड़ रूपए।
जहां गदर 2 ने अपने 15 दिनों में 426 करोड़ की कमाई की है वहीं पठान ने अपने शुरूआती 15 दिनों में 436 करोड़ कमाए है। इससे आंकलन किया जा सकता है कि मुकाबला काफी टक्कर का है। इस पर आप क्या सोचते है हमें जरूर बताऐं।

क्या GADAR 2, PATHAAN का रिकॉर्ड तोड़ पायेगी ?

वर्ल्डवाइड बाॅक्स ऑफिस कलेक्शन :

गदर 2 विदेशो में भी अच्छा खासा करोबार कर रही है। अपने 16 दिनों के भीतर ही इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 572.20 करोड़ की कमाई कर ली हैं। वहीं पठान ने अपने ऑल टाइम में वर्ल्डवाइड 1052 करोड़ का कारोबार किया है।

Top-5 Hindi Collection Film :

FilmCollection
Pathaan543.05 Cr.
Bahubali 2510.33 Cr.
Gadar 2439.95 Cr.
KGF 2434.70 Cr.
Dangal387.38 Cr.

Leave a Comment