10-09-2023 | Top News | आज की प्रमुख खबरें |

अगर आप भी दिन-भर की प्रमुख खबरों को बिना लाग-लपेट के एक नजर में देखना चाहते है तो एकदम सही जगह आए है। आम-मत के माध्यम से हम आप तक दिनभर की प्रमुख खबरें पहुंचाने का कार्य करते है। इसमें उन्हीं खबरों को अपडेट किया जाता है जो की आपके लिए जरूरी हो और चर्चाओं में बनी हो।

जी-20 का समापन, पीएम मोदी ने सौंपी ब्राजील को जी-20 की अध्यक्षता। 
अमेरिकी राष्ट्रपति ने आज राजघाट पर जाकर बापू को दी श्रद्धाजंलि, फिर वियतनाम के दौरे पर निकलें। 
जी-20 में बनी सहमति भारत के साथ इकोनाॅमिक काॅरिडोर को दी मंजूरी, भारत को जोड़ा जाएगा यूरोप-मिडिल ईस्ट से। 
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रो के साथ लंच करते समय पीएम मोदी बोले “नई ऊंचाइयों को छूएंगे दोनों देषों के आपसी संबंध”।
मोरक्को में आए भीषण भूकंप ने अब तक 2000 से अधिक लोगों की जान ली। 
भारतीय दूतावास “मोरक्को में आए विनाशकारी भूकंप में किसी भी भारतीय के हताहत होने की सूचना नहीं”।
संयूक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने मोरक्कों में आए भीषण भूकंप से हुई जान-माल की हानि पर दुख प्रकट किया। 
एशिया कप के मुकाबलें में पाकिस्तान ने टाॅस जीतकर पहले बाॅलिंग को चुना। ,
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने पत्नी अक्षता के साथ की अक्षरधाम मंदिर में पूजा अर्चना। 
जी-20 समिट के समापन की प्रधानमंत्री मोदी ने की घोषणा। 
पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा व शुभमन गिल का अर्द्धशतक। 
एशिया कप के भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान बारिश ने डाली खलल मैच रूका। 
जी-20 समिट में ब्रिटेन ने सौंपा छत्रपति शिवाजी का ‘वाघ नख’।
ब्रिटिश पीएम का बड़ा ऐलान, ग्रीन क्लाइमेंट फंड के लिए देगा 2 अरब डाॅलर। 
सोना-चांदी में आज गिरावट देखने को मिली है। 10 ग्राम(22 कैरेट-55,030), 10 ग्राम (24 कैरेट-60,040) रूपए रहा। 

Read Also : Today Gold-Silver Rate

Leave a Comment