वास्तु ज्योतिष | आज का राशिफल | 23 जुलाई 2023

वास्तु ज्योतिष | आज का भविष्य,रविवार, 23 जुलाई 2023
नमस्कार साथियों, AamMat की दैनिक राशिफल की सीरिज की माध्यम से आप अपना दैनिक राशिफल जान सकते है, यह राशिफल हम प्रख्यात पंडित गोविन्द लाल दाधिच जी की निगरानी में आप तक पहुंचाते है।
आप अपने दिन की शुरूआत में ही जान सकते है क्या सितारे आपके पक्ष में है ? जानिए मेष, सिहं, कन्या, तुला और अन्य राशियों का 23 जुलाई, 2023 का राशिफल।

हर दिन की राशियां की अपनी-अपनी विशेषताएं होती है, और किसी के व्यक्तित्व को परिभाषित करने में मददगार होते है।

Read Also : Today Gold-Silver Price

वृष-

वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन बढ़िया रहेगा। प्रेम प्रसंग संबंधी सुख मिलेगा। पुराना प्रेम लौट सकता है। राजनीति में अपना भविष्य देखने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, उन्हें सफलता मिल सकती है। वित्तिय लाभ की प्रबल संभावना है। मौसमी बुखार हो सकता है, सेहत पर ध्यान दें। 
शुभ अंक: 7 
शुभ रंग: लाल 

मिथुन-

मिथुन राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन बढ़िया रहने वाला है। रिष्तेदारों से तोहफा मिलने की प्रबल संभावना है। दोस्तों की तरफ से सहायता प्राप्त हो सकती है। किसी के बहकावे में न आकर अपने हिसाब से निर्णय ले वरना नुकसान झेलने के लिए तैयार रहें। सेहत अच्छी बनी रहेगी। 
शुभ अंक: 5 
शुभ रंग: नीला 

कर्क-

कर्क राशि के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहने की संभावना है। अटके कार्य पूर्ण हो सकते है। नए कार्यो में सफलता मिल सकती है। आपके हमसफर को लेकर आज अच्छी खबर मिल सकती है। 
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: नीला 

सिंह-

सिंह राशि के लिए रविवार का दिन ठीक-ठाक बना रह सकता है। अटका धन मिल सकता है। यार-दोस्तों से भरपूर साथ मिल सकता है। धार्मिक यात्रा का अवसर मिल सकता है, आपकी यात्रा मंगलमय रहेगी। केवल खान-पान का ध्यान रखें नही तो सेहत बिगड़ भी सकती है। 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग: नारंगी 

कन्या-

रविवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। पर्यटन यात्रा पर जा सकते है। मन में अलग ही खुशी रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति को आज अच्छी खबर मिल सकती है। पुराने रिष्ते भी सुधर सकते है। 
शुभ अंक: 8 
शुभ रंग: ग्रे, नीला 

तुला-

तुला राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन थोड़ा निराशा सा भरा रह सकता है। अपने रिष्तेदारों की सेहत को लेकर उदासी रह सकती है। व्यापारिक मुनाफा भी हो सकता है। अटका धन मिल सकता है। खुशनुमा माहौल रह सकता है। 
शुभ अंक: 4 
शुभ रंग: भूरा 

वृश्चिक-

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन थोड़ा रिस्की से रहने वाला है। सेहत का ख्याल रखे। पढ़ने वाले लोगों के लिए आज सफलता मिल सकती है। सेहत भी अच्छी बनी रहेगी। 
शुभ अंक: 2 
शुभ रंग: लाल 

धनु-

रविवार का दिन आज धनु राशि के जातकों के लिए सुखद रह सकता है। मित्रों के साथ मौज-मस्ती का आनंद मिल सकता है। धन खर्च बढ़ सकता है। सेहत पर विषेष ध्यान दें, नही तो सेहत बिगड़ भी सकती है। 
शुभ अंक: 9 
शुभ रंग: हरा 

मकर-

मकर राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन ऊर्जा से भरपूर हो सकता है। बिना वजह परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अभी आपके तारे थोड़े ठीक नही चल रहे है, सावधानी बरतें। धन का सदुपयोग करें। धार्मिक कार्यो को करने का अवसर मिल सकता है। 
शुभ अंक: 8 
शुभ रंग: बैंगनी 

कुंभ-

कुंभ राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। पैसा बचाने का प्रयास करें, जिससे आपको कामयाबी भी मिल सकती है। थकान बनी रह सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। 
शुभ अंक: 5 
शुभ रंग: लाल 

मीन-

मीन राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन थोड़ा व्यस्तता से भरा रह सकता है। सेहत में सुधार की गुंजाइश भी है। खेलकूद प्रतियोगिता में भाग ले सकते है। कामयाबी का शिखर पर चढ़ सकते है। 
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: हरा

मेष-

रविवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। पुराने प्रोपर्टी विवाद सुलझ सकता है, खुशी का माहौल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज बॉसकी तरफ से तोहफा मिल सकता है। इसके अलावा आप प्रसन्न रहेंगे। सेहत संबंधी कोई दिक्कत नही होगी। 
शुभ अंक: 8 
शुभ रंग: सफेद व लाल 

Leave a Comment